छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि मनरेगा से लेकर आदिवासी मुद्दों तक कांग्रेस संघर्ष तेज करेगा.
दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मंथन’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 10 राजाजी मार्ग, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई. बैठक में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक स्थिति, संगठन की मजबूती और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर गहन मंथन किया गया। बैठक के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी और खड़गे ने छत्तीसगढ़ को लेकर स्पष्ट राजनीतिक दिशा तय की है और आने वाले समय में सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज किया जाएगा.
राहुल गांधी और खड़गे के साथ छत्तीसगढ़ के सभी बड़े चेहरे मौजूद
सचिन पायलट ने बताया कि इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. संगठन की गतिविधियों और जमीनी हालात की समीक्षा की गई.
दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मंथन’
दो साल में हर मोर्चे पर फेल हुई
पायलट ने कहा कि राहुल गांधी और खड़गे ने साफ कहा है कि मौजूदा सरकार फसल खरीदी, कानून-व्यवस्था और भर्तियों में कथित बैकडोर एंट्री जैसे मामलों में पूरी तरह विफल रही है. इसका सबसे ज्यादा नुकसान किसानों और आदिवासी इलाकों को हो रहा है.
दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सभी सीनियर लीडर’
मनरेगा को कमजोर करने की साजिश
सचिन पायलट ने कहा कि मनरेगा के नियमों में किए गए बदलाव इस कानून को खत्म करने की दिशा में कदम हैं. बजट और अधिकार दोनों सीमित कर दिए गए हैं, और निर्णय प्रक्रिया को गांवों से हटाकर केंद्रीकृत कर दिया गया है.
गरीब और मजदूरों के सुरक्षा कवच पर हमला
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पहले भी किसानों और गरीबों के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ी है. आज फिर गरीब, मजदूर और भूमिहीन वर्ग से उनका हक छीना जा रहा है.
छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप’
देशभर में आंदोलन, सरकार को झुकना पड़ेगा
सचिन पायलट ने याद दिलाया कि जिस तरह भूमि अधिग्रहण कानून और तीन कृषि कानूनों पर मोदी सरकार को पीछे हटना पड़ा था, उसी तरह इस बार भी मनरेगा के मुद्दे पर सरकार को अपने फैसले वापस लेने होंगे.
दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मंथन’
संसद से सड़क तक कांग्रेस का दबाव
पायलट ने बताया कि खड़गे और राहुल गांधी ने आने वाले सत्रों को लेकर पूरी रणनीति तय कर दी है. सदन के अंदर और बाहर सरकार को घेरने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मजबूत गढ़, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे
सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी और खड़गे दोनों का मानना है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस का मजबूत जनाधार वाला राज्य है और यहां की जनता, खासकर युवा, आज कांग्रेस की ओर उम्मीद से देख रहे हैं. कांग्रेस के सभी नेता मिलकर जनता की आवाज बनेंगे.



