Dr. Raman Singh On Congress: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए मोदी सरकार ने देश का आम बजट पेश कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना नौवां बजट पेश किया। बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं की और अलग बजट में अलग-अलग सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान किये गए। बजट 2026 के ऐलान के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर दो योजनाओं की घोषणा की है। महात्मा गांधी के नाम पर योजनाओं की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने बयान में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
कांग्रेस के मित्र हल्ला नहीं करेंगे: डॉ रमन सिंह
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, आज बजट में महात्मा गांधी के नाम पर दो योजनाओं की घोषणा की गई, लेकिन इस दौरान एक भी कांग्रेसी नेता ने कुछ नहीं बोला। अब लगता है कि, कांग्रेस के मित्र हल्ला नहीं करेंगे। संसद में भाषण के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने एक शब्द नहीं बोला।
कांग्रेसी कभी सुधरने वाले नहीं:- डॉ रमन सिंह
वहीं जब उनसे पूछा गया कि, मनरेगा नाम बदलने पर कांग्रेस विरोध कर रही है तो इस सवाल का जवाब देते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, कांग्रेस ने 10 से 15 साल वोट चोरी के आरोप में बर्बाद किए, लेकिन देश की जनता ने कांग्रेस के आरोपों को अस्वीकार किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने बयान में कहा कि, कांग्रेसी कभी सुधरने वाले नहीं है।



