Home विदेश रूस में भारतीय छात्रों पर चाकू से हमले की घटना पर भारतीय...

रूस में भारतीय छात्रों पर चाकू से हमले की घटना पर भारतीय दूतावास का आया बयान, जानिए क्या कहा…

3
0

रूस के ऊफा में हुए एक हमले में चार भारतीय सहित कई लोग घायल हो गए. मास्को स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दी है. घटना रूस के रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की है, जहां एक यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल के स्पोर्ट्स हॉल में हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया.

स्थानीय मीडिया में आई भारतीय छात्रों पर हमले की घटना के बाद भारतीय दूतावास का बयान सामने आया है.

भारतीय छात्रों पर चाकू से हमले की घटना पर भारतीय एंबेसी ने बयान में क्या कहा – मास्को स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, रूस के ऊफा में हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार भारतीय छात्रों सहित कई लोग घायल हुए हैं. दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है और काजान स्थित वाणिज्य दूतावास के अधिकारी घायल छात्रों की सहायता के लिए ऊफा रवाना हो रहे हैं.”

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, एक युवक चाकू लेकर ऊफा की स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में घुस गया और छात्रों पर हमला कर दिया.

रूस की वेबसाइट RTVI ने यहां के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इरिना वोल्क के हवाले से बताया कि “हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया, इस दौरान दो पुलिस अफसरों को चाकू लग गया. संदिग्ध ने खुद को भी शारीरक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.”

इसके अलावा रूसी टेलीग्राम चैनलों पर ऐसी भी चर्चाएं हैं कि हमलावरों की संख्या दो हो सकती है, इनमें से एक 15 वर्षीय किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.