आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज टीम इंडिया ने जीत के साथ किया है. इस टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने यूएसए के खिलाफ 29 रनों से जीत दर्जकर कई रिकॉर्ड्स बनाए.
आईसीसी वर्ल्ड कप में 100 जीत दर्ज करने वाला भारत दूसरा देश बन गया है, जबकि ओलओवर आईसीसी टूर्नामेंट की बात करें तो टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और WTC फाइनल मिलाकर टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है. इस मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा है.
आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी भारत
क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे ज्यादा 10 आईसीसी ट्रॉफी जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने अभी तक 6 वनडे वर्ल्ड कप, 1 टी20 वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब जीता है. ये 10 ट्रॉफी उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में कुल 122 मैच जीतकर अपने नाम की है, जबकि 7 आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करने वाली टीम इंडिया अब आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे अधिक 123 मैच जीतने वाली टीम बन गई है. भारत ने 2 वनडे वर्ल्ड कप, 2 टी20 वर्ल्ड कप और 3 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया है.
आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें; ODIWC + CT + T20WC + WTC फाइनल)
- भारत – 123 जीत
- ऑस्ट्रेलिया – 122 जीत
- न्यूजीलैंड – 101 जीत
- इंग्लैंड – 95 जीत
- साउथ अफ्रीका – 92 जीत
- पाकिस्तान – 91 जीत
- श्रीलंका – 87 जीत
- वेस्टइंडीज – 82 जीत
- बांग्लादेश – 30 जीत
- जिम्बाब्वे – 19 जीत
- अफगानिस्तान – 18 जीत
नामीबिया से टीम इंडिया का अगला मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का अगला मैच नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को होगा. इस टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान 15 फरवरी को खेला जाएगा. हालांकि, इस मुकाबले पर अभी भी काले बादल छाए हुए हैं, क्योंकि पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है. हालांकि अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अधिकारिक तौर पर आईसीसी को लिखित रूप में नहीं दिया है. इसलिए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान अपने इस फैसले से पलट जाएगा.



