राजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 में हज यात्रा पर जाने वाले 28 हज यात्रियों का जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण किया गया। इस दौरान यात्रियों को मैन्जाईटिस, पोलियो और एन्फ्लुएंजा का टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी, मेडिसीन विशेषज्ञ डॉ. खुमान सिंह मंडावी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रकांत उर्वशा, जिला माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट श्रीमती वंदना कोसरिया, जिला डाटा मैनेजर आईडीएसपी श्री अखिलेश सिंह, वैक्सीन कोल्ड चैन प्रबंधक श्री हितेश कुल्हाड़े और सचिवीय सहायक (टीकाकरण) श्री मनीष निमजे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने कहा कि हज यात्रियों का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या से बचाव किया जा सके। उन्होंने यात्रियों को यात्रा से पहले स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा।



