राजनांदगांव। जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुँचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पंजाब प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नगर के प्रमुख स्थल रामदरबार चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपेश बघेल छुरिया विकासखंड के ग्राम जैतगुंडरा स्थित बूढ़ादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं सामाजिक भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रामदरबार चौक पर कांग्रेस नेता अमित चंद्रवंशी एवं उनके साथियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्री बघेल ने उपस्थित कांग्रेसजनों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए जमीनी स्तर की समस्याओं पर भी चर्चा की। इस अवसर पर मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और जनता के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू, प्रदेश महिला सचिव श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव विशु आजमानी, भोला यादव, पंकज गुप्ता, संदीप जायसवाल, राहुल देवांगन, शैलेश रामटेके, सागर ताम्रकार, संजय साहू, शुभम कसार, तौसीफ गोरी, हर्षिल हनी, अभि गुप्ता, अंशल श्रीवास्तव, विक्की साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।



