प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैक्रों का स्वागत करके बहुत खुशी हुई. उन्होंने फ्रांस को यूरोप का प्रमुख गेटवे बताया.
पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 भारत और यूरोप के संबंध में एक टर्निंग पॉइंट है. कुछ दिन पहले हमने यूरोपीय यूनियन के साथ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही गहरे हैं.
उन्होंने कहा कि फ्रांस भारत के सबसे पुराने स्ट्रैटेजिक पार्टनर्स में से एक है. प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी है. पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन से हम अपनी स्ट्रैटेजिक साझेदारी को पार्टनरशिप ऑफ द पीपल बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप और एमएसएमई के बीच मजबूत नेटवर्क बनाएंगे. स्टूडेंट के लिए सिस्टम और सुगम होगा. क्रिटिकल मिनरल्स बायोटेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैटेरियल्स में अपना सहयोग और प्रबल कर रहे हैं.
शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करते रहेंगे
पीएम मोदी ने कहा कि हम इंडो फ्रेंच सेंटर फॉर AI इन और हेल्थ इंडो सेंटर फॉर डिजिटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी लॉन्च करने का रहे हैं. Multilateralism Dialogue और Diplomacy से स्थिरता और समृद्धि के प्रयासों को बल देते रहेंगे.
पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन, पश्चिम एशिया या फिर इंडो पेसिफिक… हम हर क्षेत्र में शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करते हैं. आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप को जड़ से मिटाना हमारी सांझी प्रतिबद्धता है. नेशनल मैरिटाइम हेरिटेज परिसर में भी हम फ्रांस के साथ सहयोग करने जा रहे हैं. हम जल्द फ्रांस में स्वामी विवेकानंद कल्चरल सेंटर खोलने जा रहे हैं. हम अपने संबंधों का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं.
भारत-फ्रांस की दोस्ती से दुनिया में स्थिरता आएगी
पीएम मोदी ने कहा कि रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि इनोवेशन आइसोलेशन से नहीं कोलोबोरेशन से होता है. ज्वाइंट इनोवेशन के नए सेंटर तैयार करेंगे. रिसर्च सेक्टर में सहयोग पर सहमित बनेगी. इससे भारत और फ्रांस की दोस्ती और बढ़ेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती से दुनिया में स्थिरता आएगी.



