Home छत्तीसगढ़ CG: बिजली उपभोक्ताओं ने टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई में दी अपनी सहभागिता…

CG: बिजली उपभोक्ताओं ने टैरिफ याचिकाओं पर जन-सुनवाई में दी अपनी सहभागिता…

4
0

‘विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इस जन-सुनवाई में शामिल 04 जिलों के घरेलू, गैर घरेलू, कृषक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं ने नये टैरिफ के लिए दिए सुझाव’

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) द्वारा विडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 के लिए बिजली दरों (टैरिफ) के निर्धारण और राजस्व आवश्यकताओं से संबंधित याचिकाओं पर शहर के पार्रीनाला स्थित कार्यपालक निदेशक कार्यालय में राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं कबीरधाम जिले के घरेलु, गैर घरेलु, कृषक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए सार्वजानिक जन-सुनवाई आयोजित की गई। इस जन-सुनवाई का मुख्य उद्देश्य बिजली की नई दरों से निर्धारण से पूर्व आम जनता, कृषक उपभोक्ताओं एवं औद्योगिक संगठनों के सुझावों एवं आपत्तिओं को चिन्हाकित किया जाना था।

राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्यों ने उपस्थितजनों को भरोसा दिलाया कि टैरिफ का निर्धारण उपभोक्ताओं के हितों और बिजली कंपनियों की वित्तीय स्थिरता के बीच संतुलन बनाकर किया जायेगा।

जनसुनवाई में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांग रखी। औद्योगिक एचवी-3 एवं एचवी-05 एबीस कंपनी के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि क्रॉस सब्सिडी का निर्धारण वोल्टेज के आधार पर करने, लो-लोड फेक्टर में प्रोत्साहन देने और न्यूनतम उपयोग के समय डिमांड चार्जेस को कॉन्ट्रैक्ट डिमांड का 50 प्रतिशत रखने का मांग/सुझाव दिया। उन्होंने बिजली बिल का एडवांस पेमेंट करने पर मिलने वाले सवा प्रतिशत की छूट को भविष्य में भी यथावत रखे जाने का सुझाव दिया। ताकि उपभोक्ताओं समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहन मिल सके।

चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री कमलेश बैद ने कहा कि औद्योगिक जगत को राहत देने के लिए प्रचलित टैरिफ को यथावत रखा जाए। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के हितग्राहियों की उत्पादित बिजली के लिए उचित दर मिल सके इसका प्रावधान भी होना चाहिए। जैसे एलवी-4 के उपभोक्ताओं को छुट का प्रावधान है, वैसे ही एचवी-3 एवं एचवी-05 कैटेगरी के उपभोक्ता को लाभ दिया जाए, जिससे औद्योगिक गतिवधियांे को बढ़ावा मिल सके।

घरेलू उपभोक्ता श्री रूपचंद भीमनानी ने बढती महंगाई का हवाला देते हुए कहा कि टैरिफ में बढोत्तरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढेगा अतः दरों में वृद्धि नहीं की जानी चाहिए। घरेलु उपभोक्ताओं के बिजली बिलों को आसान और सुस्पष्ट बनाया जाए, ताकि उन्हे बिजली बिल में अपने खपत की जानकारी के प्रत्येक खण्ड सरलता से समझ आ सके।

इस जनसुनवाई के दौरान विभिन्न घरेलू, गैर घरेलू, कृषक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के अनेक सुझावों को आयोग ने रिकॉर्ड पर लिया। इन सुझावों का विस्तृत अध्ययन करने पर आयोग अगले कुछ महीनों के भीतर अपना अंतिम टैरिफ आदेश जारी करेगा। आयोग ने जनता को आश्वस्त किया है कि अंतिम निर्णय पूरी तरह से निष्पक्ष और न्यायसंगत होगा। इस अवसर पर उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष श्री ए0के0 ग्राहक, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री मंगल तिर्की, राजनांदगांव वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, कार्यपालन अभियंता श्री एन0के0 साहू, श्रीमती सीमा ढील, पीआरओ श्री डी0एस0 मंडावी, चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स से श्री राजकुमार बाफना, श्री राजेश जैन, श्री नेमीचंद जैन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।