बीते दिन के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक कम दबाव के क्षेत्र की वजह से देश के कई हिस्सों में इस समय झमाझम बारिश हो रही है, हालांकि एक दिन पहले तक छत्तीसगढ़ में इसका असर नहीं दिखाई दिया, लेकिन शनिवार से प्रदेश में भी मौसम करवट बदलने जा रहा है और विभाग ने यहां पर भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान विभाग ने देर रात तक प्रदेश के कोरिया, बलरामपुर और सूरजपुर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
अगले हफ्ते लगातार दो दिन भीगेंगे प्रदेश के 20 से ज्यादा जिले
इसके अलावा IMD ने अगले हफ्ते की शुरुआत में प्रदेशभर में मौसम में बदलाव होने की जानकारी दी है, साथ ही लगातार दो दिनों तक कई जिलों के भीगने के बारे में बताया है। विभाग के अनुसार सोमवार (23 फरवरी) को प्रदेश के 19 जिलों और मंगलवार (24 फरवरी) को 8 जिलों में पानी गिरने की संभावना है।
“शनिवार को विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों में बारिश होने का अनुमान लगाया है।”
”21 फरवरी (शनिवार) को प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में बारिश की संभावना”
”23 फरवरी (सोमवार को इन 19 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना- कोरिया, जशपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने व बिजली गिरने की संभावना जताई है।”
”24 फरवरी (मंगलवार) को इन 8 जिलों में दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने व बिजली गिरने की संभावना जताई है।”
“मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 19 जिलों और मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।” title=”मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 19 जिलों और मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।”
कैसा रहा शुक्रवार का मौसम
बीते दिन के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड किया गया। कल कहीं पानी नहीं गिरा। आज 21 फरवरी को राजधानी रायपुर में आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



