Home छत्तीसगढ़ CG: विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन, आज भी विधानसभा...

CG: विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन, आज भी विधानसभा की कार्यवाही रह सकती है हंगामेदार…

3
0

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जोरदार हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित…

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी दलों ने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करते हुए जमकर नारेबाजी की। विपक्ष की नारेबाजी और हंगामे के बीच ही पीठासीन संध्या राय ने सदन की कार्यवाही जारी रखी। हंगामा बढ़ा और अंत में पीठासीन को कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी। लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन
  • आज भी विधानसभा की कार्यवाही रह सकती है हंगामेदार
  • कांग्रेस धान खरीदी के मुद्दे पर ला सकती है स्थगन प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 7वां दिन है। आज भी सदन की कार्यवाही हंगामेदार रहने का आसार है। बताया जा रहा है कि आज भी कांग्रेस धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है और शून्यकाल के दौरान इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

ध्यानाकर्षण के दौरान गूंजेगा ये मुद्दा

वहीं ध्यानाकर्षण के दौरान स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार का मुद्दा गूंजेगा। बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने इस विषय पर ध्यानाकर्षण लगाया है। इसके अलावा सिरपुर महोत्सव के आयोजन में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मुद्दा भी सदन में उठने की संभावना है। वहीं आज विभागवार बजट अनुदान पर भी चर्चा होगी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा के विभागों से जुड़ी मांग पर चर्चा होगी।

आपको बता दें कि होली की छुट्टी के बाद सोमवार फिर से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो हुआ सत्र के दौरान बजट की अनुदान मांगों पर विभागवार चर्चा हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण विभागों के कामकाज और बजट को लेकर बहस हुई। सदन में प्रश्नकाल के दौरान आज बस्तर संभाग में इस साल हुई धान खरीदी को लेकर मुद्दा गरमाया। प्रश्नकाल में कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए नजर आए। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया और सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर बहिर्गमन कर दिया।