”छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है. छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़ी आज की खबरें पढ़ना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर पढ़ सकते हैं.”
”मुख्यमंत्री साय बोले- LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक”
”छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि रसोई गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है.”
”मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को रसोई गैस की सुचारु सप्लाई बनाए रखने, नियमित रूप से स्टॉक की निगरानी करने और किसी भी तरह की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.”
”उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके. रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर आमजन को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।”
”प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सभी जिलों के अधिकारियों को रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति, नियमित स्टॉक मॉनिटरिंग और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें…”



