6 Animals That Hunt Cobras:
यूं तो कोबरा को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन कुदरत के अखाड़े में कुछ ऐसे भी सूरमा हैं, जिनके सामने आते ही जहरीले नागराज की भी बोलती बंद हो जाती है. क्योंकि, ये शिकारी न केवल कोबरा के जहर को बेअसर करने का दम रखते हैं, बल्कि बड़े स्वैग के साथ उसे निपटा भी देते हैं. आइए जानते हैं उन 6 शिकारियों के बारे में, जिनमें कोबरा को साक्षात यमराज दिखाई देते हैं.
सांपों के लिए ‘यमराज’
Mongoose:

नेवले और सांप की दुश्मनी तो जगजाहिर है. लेकिन ये सिर्फ कहानी नहीं है. नेवला असल में सांपों के लिए ‘यमराज’ है. इसकी रगों में कोबरा के जहर का ‘एंटी-डोज’ पहले से ही दौड़ता है. यह बिजली की रफ्तार से कोबरा को ऐसा नचाता है कि सांप थककर चूर हो जाता है, और फिर एक ही वार में नेवला उसका गेम ओवर कर देता है.
अपनों को ही निपटा देता है ये
King Cobra: किंग कोबरा का वैज्ञानिक नाम
Ophiophagus Hannah

होता है, जिसका मतलब है ‘सांप खाने वाला’. इसे दूसरे सांपों से कोई हमदर्दी नहीं होती. यह अपने ही बिरादरी के छोटे कोबरा को देखते ही खाना समझकर उन पर टूट पड़ता है.
धरती के 6 ऐसे अनोखे जीव, जो भूख लगने पर खुद को ही खा जाते हैं!
दुनिया का सबसे निडर शिकारी!
Honey Badger:

हनी बैजर को दुनिया का सबसे निडर जानवर माना जाता है. कोबरा इसे डस भी ले तो यह मरता नहीं, बल्कि थोड़ी देर की नींद लेता है. जहर का असर कम होते ही यह दोबारा उठता है और उसी सांप को चबाना शुरू कर देता है, जिसने इसे काटा था. इसकी मोटी खाल किसी बुलेटप्रूफ जैकेट से कम नहीं है.
धरती की 6 सबसे घातक चींटियां, जहर ऐसा कि इंसानों को भी सुला दे मौत की नींद
‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की मास्टर
Eagle: कोबरा जमीन पर कितना भी फन फैला ले, लेकिन आसमान से आने वाली इस मौत का उसके पास कोई इलाज नहीं है. चील अपनी दूरबीन जैसी आंखों से कोबरा को टारगेट करती है, और बिजली की स्पीड से नीचे आकर अपने फौलादी पंजों से सांप का काम तमाम कर देती है. कोबरा को संभलने का मौका तक नहीं मिलता.
सिर्फ 1 दिन की जिंदगीमिलिए 5 ऐसे जीव से जिनके पास कल नहीं होता!
इसका किक है जानलेवा
Secretary Bird: यह पक्षी अपनी जोरदार किक के लिए मशहूर है. इसके पैर इतने लंबे और मजबूत होते हैं कि इसकी एक ‘किक’ कोबरा के फन को मिट्टी में मिला देती है. यह पक्षी मात्र 15 मिलीसेकंड में अटैक करता है. यानी जब तक कोबरा कुछ समझ पाए, तब तक उसका काम तमाम हो चुका होता है.

Viral स्टेज पर दुल्हन के गले लग फूट-फूटकर रोया दूल्हा, वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
पानी का खूंखार ‘दैत्य’
Crocodile: अगर कोबरा गलती से नदी की तरफ निकल जाए, तो वहां उसकी मुलाकात ‘पानी के दैत्य’ यानी मगरमच्छ से होती है. मगरमच्छ की चमड़ी इतनी सख्त होती है कि कोबरा के दांत उसे छू भी नहीं पाते. मगरमच्छ अपने जबड़ों से कोबरा को ऐसे चबा जाता है, मानो नूडल्स खा रहा हो.

Viral: मां को बैसाखी पर देख बेहाल हुआ बच्चा, लगा कंधों पर उठाने; वीडियो देख भावुक हुई जनता



