छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया जनजातीय खेल आज संपन्न हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम रायपुर में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर मैरी कॉम और फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आज सुबह रायपुर में पुरुष फुटबॉल का फाइनल मैच खेला गया । इसमें पश्चिम बंगाल ने छत्तीसगढ़ को शून्य के मुकाबले एक गोल से हरा दिया है ।
पदक तालिका में कर्नाटक 23 स्वर्ण पदक के साथ पहले स्थान पर है। ओडिशा 20 स्वर्ण के साथ दूसरे और झारखंड 12 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर है।
छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से शुरू हुए खेलो इंडिया जनजातीय खेल में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 3 हज़ार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ।
इसके अंतर्गत सात खेलो – तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती की स्पर्धाएं हुई। जबकि, मल्लखंब और कबड्डी को डेमो खेल के रूप में शामिल किया गया।



