Home छत्तीसगढ़ CG: जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता…

CG: जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता…

2
0

राजनांदगांव: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दवाओं की आपूर्ति सीजीएमएससी के ड्रग वेयरहाउस केन्द्र से ऑनलाइन मांग के माध्यम से की जाती है, जिसके अनुरूप समय पर आपूर्ति प्राप्त हो रही है।

उन्होंने बताया कि जिन दवाओं एवं सामग्री की उपलब्धता सीजीएमएससी में नहीं होती, उनकी पूर्ति जिला स्तर पर स्थानीय खरीदी के माध्यम से की जा रही है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वर्तमान में जीवनरक्षक दवाओं के साथ-साथ एंटीरेबीज वैक्सीन, टिटनेस इंजेक्शन एवं अन्य आवश्यक सामग्री का क्रय कर सभी स्वास्थ्य केंद्रों में वितरण किया जा चुका है।

जिले के सभी स्तरों पर दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त है और मरीजों को आवश्यक उपचार निरंतर उपलब्ध कराया जा रहा है।