CG Cabinet Meeting छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बार फिर कैबिनेट की बैठक (Sai Cabinet Meeting) होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में शुरू होगी।
Sai Cabinet Meeting 15 अप्रैल को होने वाले इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए निर्णय ले सकती है। इसके अलावा सरकार बस्तर विकास के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
Sai Cabinet Meeting इतना ही नहीं औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने पर भी फैसला हो सकती है और बस्तर रोडमैप 2.0 के तहत रोजगार पर फोकस हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, आगामी योजनाओं की रूपरेखा और प्रशासनिक निर्णयों पर विचार किया जा सकता है। यह बैठक राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों का आधार बन सकती है।



