मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो की नई गाड़ियों के काफिले के साथ चलेंगे। पूर्ववर्ती सरकार के समय की फॉर्च्यूनर गाड़ियों की जगह अब स्कॉर्पियो ने ले ली है। मुख्यमंत्री साय ने मुस्कुराते हुए बताया कि पुरानी गाड़ियां काफी चल चुकी थीं और कई बार रास्ते में बंद हो जाती थीं। सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिकोण से बदलाव की आवश्यकता थी। इसलिए नई गाड़ियों का उपयोग शुरू किया गया है। छह नई बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो शामिल की गई हैं जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काफिले में छह नई बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो शामिल की गई हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री उन गाड़ियों का उपयोग कर रहे थे, जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई थीं।



