RCB VS MI Match Tickets Raipur
छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरअसल, राजधानी में होने वाले दो हाईवोल्टेज आईपीएल मैचों (IPL matches) लिए टिकटों की बिक्री कल से शुरू हो रही है। अगर आप भी टिकट खरीदने का सोच रहे हैं तो RCB की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट (Raipur Match Tickets Online) खरीद सकते हैं।
RCB की वेबसाइट से होगी टिकट की ऑनलाइन बिक्री Raipur IPL Match Tickets Price
दरअसल, RCB ने अपने सोशल मीडिया एक्स एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि कल से मैच के टिकट RCB की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर ही मिलेंगे। RCB ने किक्रेट प्रेमियों को ये भी सलाह दी है कि किसी दूसरी वेबसाइट या ऐप से निकली टिकट न खरीदें।
रायपुर में 10 और 13 मई को होना है मुकाबला
आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में 10 मई को RCB VS MI Match रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) vs मुंबई इंडियंस और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। Raipur Match Tickets Online दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे। अब तक अपडेट के मुताबिक आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां 6 दिन तक रहेगी। टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना है।



