Home विदेश भारतीयों पर हमले के बाद गुस्से में पीएम मोदी, होर्मुज पर दे...

भारतीयों पर हमले के बाद गुस्से में पीएम मोदी, होर्मुज पर दे डाला अल्टीमेटम, कहा- ‘अटैक मंजूर नहीं…’

3
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहर फुजैरा पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार (5 मई) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शहर फुजैरा पर हुए ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की, जिसमें तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए. यूएई ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा,’यूएई पर हुए हमलों की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं. आम नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बिल्कुल भी मंजूर नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट है और बातचीत और कूटनीति के जरिए से सभी मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपना समर्थन दोहराता है.’

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित और निर्बाध नेविगेशन सुनिश्चित करना क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है.’ फुजैरा शहर पर हमला ऐसे समय में हुआ है, जब होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है. होर्मुज स्ट्रेट से होकर दुनिया के लगभग बीस फीसदी तेल और गैस का परिवहन होता है जो दोनों देशों के बीच वार्ता में एक प्रमुख अड़चन बना हुआ है.

संघर्ष की वजह से होर्मुज स्ट्रेट के इस संकरे जलमार्ग से होकर गुजरने वाले जहाजों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है और कई देशों में ऊर्जा संकट पैदा हुआ है. यूएई के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार (4 मई) को कहा कि उसके वायु रक्षा तंत्र ने ईरान से दागी गई 12 बैलिस्टिक मिसाइलों, तीन क्रूज मिसाइलों और चार ड्रोन को नाकाम कर दिया. मंत्रालय ने पुष्टि की कि वह ‘किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और देश की सुरक्षा को कमजोर करने के उद्देश्य से किए गए किसी भी प्रयास का मजबूती से मुकाबला करेगा.