रायपुर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई और कई पेट्रोल पंप बंद भी रहे. जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद छत्तीसगढ़ में भी इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 103.58 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 96.57 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दूसरे दिन भी प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
रायपुर के कुल 326 पेट्रोल पंपों में से 35 पंप ड्राई आउट
रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, कोरबा और अंबिकापुर समेत कई शहरों के ज्यादातर पेट्रोल पंप ड्राई आउट हो गए हैं. शुक्रवार (15 मई) को पेट्रोल और डीजल के दाम 3-3 रुपए बढ़ाने के बाद सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और कई पेट्रोल पंप बंद भी रहे. खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले के मुताबिक प्रदेश में कुल 2516 पेट्रोल डीजल पंप है. वहीं अकेले रायपुर शहर में 326 पेट्रोल पंप हैं, जिनमें से 35 पंप ड्राई आउट हो चुके हैं.
बिलासपुर में कुल 156 पेट्रोल पंपों में से 9 पंपों पर ईंधन खत्म हो गया है. प्रशासन का कहना है कि कोरबा समेत कुछ अन्य जिलों में स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है, लेकिन लोगों की बढ़ती भीड़ और अचानक बढ़ी मांग के कारण कई जगहों पर दबाव की स्थिति बनी हुई है.
छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल के नए रेट-
- रायपुर में पेट्रोल 103.58 रु. डीजल 96.57 रु
- बिलासपुर में पेट्रोल 104.26 रु. डीजल 97.25 रु
- अम्बिकापुर में पेट्रोल 104.60 रू. डीजल- 97.66रु
- रायगढ़ में पेट्रोल 104.53रु और डीजल – 97.52रु
- कोरबा में पेट्रोल 103.24 रु और डीजल – 96.25 रु
- जगदलपुर में पेट्रोल 105.22रु और डीजल- 98.22रु प्रति लीटर
गुरुवार से ही पेट्रोल पम्पों पर लगी लंबी कतारें
सरकार में पेट्रोल डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की वृद्धि शुक्रवार (15 मई) सुबह 6 बजे की है .लेकिन छत्तीसगढ़ के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर गुरुवार (14 मई) से ही लंबी-लंबी लाइन लगा शुरू हो गई थी. दरअसल गुरुवार से कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बंद हो चुकी थी, जिसके चलते ज्यादातर पेट्रोल पंप ड्राई हो गए और जैसे ही यह खबर फैली पब्लिक ने पैनिक के चलते पेट्रोल पंपों पर लाइन लगाना शुरू कर दिया.
‘राज्य में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं’- CM
इस बीच लोगों की मुसीबत को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता को भरोसा दिलाया की छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है और लोगों को सुचारू रूप से आगे भी पेट्रोल और डीजल उपलब्ध होता रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा की अफवाहों पर ध्यान ना दें और पैनिक में आकर पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारे ना लगाएं. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जल्दी सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पहले की तरह सुनिश्चित की जा रही है.
रायपुर कलेक्टर ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
स्पीच स्थिति संभालने के लिए रायपुर कलेक्टर ने अपने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. शहर में यदि पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग हो रही हो तो लोग कलेक्टर कॉल सेंटर के नंबर 9977222564, 997722574 997722584 और 997722594 पर सूचना दे सकते हैं.



