Home छत्तीसगढ़ श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर होगा विशेष हवन

श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर होगा विशेष हवन

2
0

राजनाँदगाँव. श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर्व पूरे उत्साह, उमँग के साथ धूमधाम से मनाने की तैयारी अँतिम चरण में है. डोंगरगाँव मार्ग पर स्थित इस मँदिर में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के मध्य विविध धार्मिक आयोजन होंगे.

श्री कल्याणिका देवस्थानम की देखभाल बाबा निर्वाण अनँतानँद उदासीन महाराज द्वारा की जाती है. वह अमरकँटक (मध्य प्रदेश) के परम तपस्वी बाबा श्री कल्याण दास जी महाराज से दीक्षित हैं.

माँ भगवती, बाबा कल्याण दासजी व उदासीन आचार्य श्री चँद्रदेव जी की कृपा से
श्री कल्याणिका देवस्थानम में बाबा निर्वाण अनँतानँद उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में 11 से 20 अक्टूबर के मध्य मनाई जाने वाली क्वाँर नवरात्रि पर्व की रूपरेखा तय कर ली गई है.

कब क्या होगा…

श्री कल्याणिका देवस्थानम द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक 11 अक्टूबर को घट पूजन, गौरी गणेश पूजन, देवी पूजन सुबह 11.30 बजे होगा. इसके बाद दोपहर 12 बजे से भक्तों द्वारा जोत प्रज्वलन किया जा सकेगा.

बाबा निर्वाण अनँतानँद उदासीन महाराज की उपस्थिति में प्रतिदिन सँध्या 5 बजे से चँड़ी पाठ होगा. प्रतिदिन महाआरती सँध्या 7 बजे से निर्धारित है.16 अक्टूबर को भजन सँध्या शाम 4 बजे से रखी गई है.

19 अक्टूबर को महानवमीं मनाई जाएगी. इस अवसर पर श्री कल्याणिका देवस्थानम में चँड़ी हवन रात्रि 8 से मध्य रात्रि 12 बजे तक आयोजित है. 20 अक्टूबर को माताजी का महाभिषेक, अर्चना, ध्वज पूजन प्रातः 9 बजे से तय है.

विजयदशमी पर्व पर 20 अक्टूबर को दोपहर में महाआरती रखी गई है. इसके तुरँत बाद कन्या पूजन का आयोजन निर्धारित है. दोपहर में माँ भगवती की कृपा और इच्छा अनुरूप भँड़ारा रखा गया है.