Home देश Guru Pushya Nakshatra Yog: वृषभ समेत इन 5 राशियों की आज से...

Guru Pushya Nakshatra Yog: वृषभ समेत इन 5 राशियों की आज से बदलेगी किस्मत, सोने की तरह चमकेगा करियर…

4
0

Guru Pushya Nakshatra Yog: 21 मई का दिन कई मायनों में खास है क्योंकि आज गुरु पुष्य नक्षत्र , जिसे कि गुरु पुष्य योग भी कहते हैं, बन रहा है, जो कि ज्योतिष में बेहद शुभ और दुर्लभ माना जाता है। खास बात ये है कि ये योग आज गुरुवार के दिन आया है जिसकी वजह से इसका मान और भी बढ़ गया है।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में सबसे शुभ नक्षत्रों में गिना जाता है और इसके स्वामी शनि देव हैं, जबकि गुरुवार का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है। ऐसे में यह योग धन, समृद्धि, शिक्षा, व्यापार और आध्यात्मिक कार्यों के लिए बहुत फलदायी माना जाता है।

दयानंद शास्त्री ने कहा कि वैसे तो ये नक्षत्र सभी राशियों के लिए शुभ है लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए ये वरदान साबित होगा और उनके अच्छे दिन शुरू होंगे और ये 5 राशियां हैं- वृषभ, कन्या, सिंह, तुला और धनु।

इन राशियों को धन, करियर, शिक्षा, नौकरी, विवाह और निवेश में काफी लाभ मिलने वाला है। गुरु पुष्य नक्षत्र योग किन राशियों के लिए रहेगा लकी?

वृषभ राशि: धन लाभ और निवेश में फायदा गुरु पुष्य नक्षत्र वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का योग बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। शेयर मार्केट या निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल बना रहेगा।

उपाय: पीली मिठाई का दान करें और “ॐ गुरुवे नमः” मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि: करियर में तरक्की और रुके काम पूरे कर्क राशि वालों के लिए यह योग सफलता लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं।नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।छात्रों को परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है।परिवार में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

कन्या राशि: नौकरी और बिजनेस में जबरदस्त लाभ कन्या राशि वालों के लिए गुरु पुष्य नक्षत्र नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है। बिजनेस में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है।नई नौकरी का ऑफर मिलने के योग हैं।विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी।

उपाय: गुरुवार के दिन केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।

तुला राशि: आर्थिक उन्नति और मानसिक शांति तुला राशि वालों के लिए गुरु पुष्य नक्षत्र धन और सुख लेकर आ सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है।परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

उपाय: “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

धनु राशि: भाग्य का मिलेगा पूरा साथ धनु राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं, इसलिए यह योग इस राशि के लिए बेहद खास माना जा रहा है। करियर में तेजी से ग्रोथ देखने को मिल सकती है।व्यापार में विस्तार और लाभ के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा या मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं।

उपाय: हल्दी और चने की दाल का दान करें।