छत्तीसगढ़ में नगर पंचायत चुनावों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा को बड़ी सफलता मिली है. पांच नगर पंचायतों में हुए चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा है.
जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह नगर पंचायत में रमेश डडसेना, सूरजपुर जिले की शिवनंदनपुर नगर पंचायत में रीतेश जायसवाल और कबीरधाम जिले की सहसपुर-लौहारा नगर पंचायत में सरिता संतोष मिश्रा अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए हैं.
भाजपा की इस जीत को राज्य सरकार की नीतियों और संगठन की मजबूती का परिणाम माना जा रहा है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे. चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और विभिन्न स्थानों पर जीत का जश्न मनाया जा रहा है.



