US Iran War: Middle East Conflict: क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से हो सकती है?
अब ट्रंप के दावों को खुद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि इस पूरे मामले को असलियत के नजरिए से देखा जाना चाहिए.
अल जजीरा की एक रिपोर्ट की मानें तो अब्बास अराघची ने कहा है कि मैंने एक रिपोर्ट देखी, जिसमें कहा गया था कि ट्रंप बैठक के लिए तैयार हैं, या बैठक करना चाहते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हमें असलियत को समझना चाहिए. असल दुनिया में जीना चाहिए.
क्या कहा था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को कहा था कि अगर तेहरान के साथ समझौता करने में मदद मिलती है, तो वह ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से मिलने के लिए तैयार होंगे. वह सम्मान महसूस करेंगे. आदर दिखाएंगे. भले ही उन्होंने माना कि वह उनके पसंदीदा व्यक्ति नहीं है.
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘मैं मिलना नहीं चाहता, लेकिन अगर मैं मिलता हूं, तो उनसे मिलकर मुझे सम्मान महसूस होगा. मैं देखना चाहिए, क्या हम कोई समझौता कर पाते हैं. लेकिन अगर समझौता होता है, तो हो सकता है कि मैं उनसे मिलूं. मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी. मैंने वास्तव में इसके बारे में बहुत कुछ नहीं सुना है. मैंने इसका सुझाव नहीं दिया. कुछ लोगों ने सुझाव दिया है. अगर ऐसा होता है, तो होगा. मैं सम्मान दिखाऊंगा.’
इधर दोनों देशों के बीच क्या चल रहा है, अगर इस पर नजर डाली जाए तो ट्रंप ने तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को फिर सकम करके आंका है. 28 फरवरी को शुरु हुए इस युद्ध के बाद पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है. इधर, ईरान का भरोसा है कि वह इस जंग में डटे रहेंगे. इसके अलावा अमेरिका में लगातार युद्ध का विरोध बढ़ता जा रहा है.



