”राहुल गांधी, सभी जिला, शहर अध्यक्षों को देंगे ट्रेनिंग”
”यहां लग रहा 10 दिवसीय शिविर”
”छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए रायपुर के अभनपुर में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है’. इसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद जिला और शहर अध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे.’
‘कांग्रेस संगठन को धार देने के लिए खुद ‘युवराज’ यानी राहुल गांधी मैदान में उतरने जा रहे हैं. आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी एक बड़ा दांव खेलने जा रही है. रायपुर के पास अभनपुर में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है.’
‘इस प्रशिक्षण शिविर की सबसे बड़ी विशेषता ये कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद इसमें शामिल होंगे. वह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों को राजनीति के गुर सिखाएंगे. राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है. यह आयोजन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है.’
‘AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में सभी जिला और शहर अध्यक्षों को पत्र लिखा है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से इस शिविर में शामिल होने के निर्देश दिए हैं. यह पत्र संगठन की सक्रियता और गंभीरता को दर्शाता है.’
‘कांग्रेस का यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 21 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा. कुल 10 दिनों तक चलने वाला यह गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम रायपुर के अभनपुर में आयोजित किया गया है. शिविर के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा और ट्रेनिंग दी जाएगी.’
‘संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, राजनीतिक रणनीति, आगामी चुनावों की तैयारी ”कांग्रेस का मानना है कि राहुल गांधी के सीधे संवाद और मार्गदर्शन से जिला अध्यक्षों में नया उत्साह भरेगा. इस शिविर के माध्यम से पार्टी आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर रही है.”



