”प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलब्ध में जनसंपर्क विभाग द्वारा 15 जून से 17 जून 2026 तक महावीर चौक में फ्लाईओव्हर के नीचे उनकी उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन”
– प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं जनहितकारी नेतृत्व में सरकार द्वारा विभिन्न आयामों में किए जा रहे कार्यों को फोटो प्रदर्शनी में संजोया गया
– सांसद एवं महापौर ने फोटो प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
– फोटो प्रदर्शनी में देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्यों को किया गया प्रदर्शित
– विश्व का सबसे ऊर्जा चिनाब रेलवे ब्रिज, समुद्र पर बना अटल सेतु की दी गई जानकारी
– जनसंपर्क विभाग की ओर से जनमन पत्रिका का किया गया वितरण
– एलईडी के माध्यम से शासन की उपलब्धियों एवं योजनाओं की दी जा रही जानकारी
राजनांदगांव: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलब्ध में जनसंपर्क विभाग द्वारा 15 जून से 17 जून 2026 तक महावीर चौक में फ्लाईओव्हर के नीचे उनकी उपलब्धियों पर आधारित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है। सांसद श्री संतोष पाण्डेय एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव ने फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। सांसद एवं महापौर ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी एवं जनहितकारी नेतृत्व में संचालित योजनाओं में छत्तीसगढ़ के विकास तथा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है, जिसे फोटो प्रदर्शनी में संजोया गया है। विभिन्न आयामों में किए गए कार्यों को फोटो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। एलईडी के माध्यम से शासन की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। फोटो प्रदर्शनी में किसान कल्याण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में 4.3 लाख करोड़ रूपए की सम्मान राशि अंतरित की गई। वही किसानों को लागत से कम से कम डेढ़ गुना एमएसपी की पक्की गारंटी मिली।
कृषि निर्यात को बढ़ावा मिला है तथा करीब 2 करोड़ किसान एवं करीब 3 लाख व्यापारी ई-नाम में पंजीकृत हुए है। फोटो प्रदर्शनी में देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्यों को भी प्रदर्शित किया गया है। जिसमें हम बनाते हैं स्वदेश हथियार अंतर्गत करीब 38400 करोड़ रूपए का रिकार्ड डिफेंस एक्सपोर्ट की जानकारी दी गई है।
गरीब कल्याण अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 4 करोड़ पक्के आवास का निर्माण, 12 सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण, अधोसंरचना क्रांति अंतर्गत विश्व का सबसे ऊर्जा चिनाब रेलवे ब्रिज, समुद्र पर बना अटल सेतु, राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का 1.46+ लाख किमी तक विस्तार और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरूआत की गई है। साइंस एवं टेक्नोलाजी, डिजिटल अभियान, 3 करोड़ लखपति दीदी, युवा शक्ति, मुफ्त राशन, 9 करोड़ लाभार्थियों का पोषण क्रय, आस्था के धाम अंतर्गत अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जैसी उपलब्धियों को फोटो प्रदर्शनी में डिस्पले किया गया है। इस दौरान जनमानस को जनसंपर्क विभाग की ओर से जनमन पत्रिका, सुशासन के नवीन आयाम किताब का वितरण भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर श्री दिनेश गांधी, श्री राजेश श्यामकर, श्री रघु शर्मा, श्री बलवंत साहू, श्री प्रखर श्रीवास्तव, श्री आशुतोष सिंह, श्री ईशान शर्मा, श्री अरविंद बैद, श्री हेतल भोजानी, श्री सज्जन सिंह ठाकुर, श्री सतीश यादव, श्री अश्विनी, श्री परमेश्वर लहरे, श्री मनोज साहू सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।



