तिरुमाला मंदिर में नई पहल तिरुमाला दर्शन:
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित तिरुमाला मंदिर ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। तिरुपति बालाजी, जो भक्तों की आस्था का केंद्र हैं, के दर्शन के लिए तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम (TTD) ने बताया है कि प्रतिदिन 1000 वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को मुफ्त दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके लिए तीन महीने पहले ऑनलाइन टिकट बुक करने की सलाह दी गई है, जिससे बुजुर्ग और दिव्यांगजन बिना किसी कठिनाई के भगवान के दर्शन कर सकें। इसके साथ ही, उन्हें निशुल्क लड्डू भी प्रदान किए जाएंगे।
तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम ने यह भी बताया कि टिकट धारकों को 50 रुपये का प्रसाद लड्डू दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को तिरुमाला के नम्बी मंदिर में दोपहर 3 बजे विशेष दर्शन कतार के माध्यम से दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
टीटीडी ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और गलत सूचनाओं पर ध्यान न देने की सलाह दी है। श्रद्धालुओं को सही जानकारी के लिए केवल तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम की आधिकारिक वेबसाइट www.tirumala.org और https://ttdevastanams.ap.in पर जाने की सलाह दी गई है।



