“राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प”
राजनांदगांव। शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ग्राम रामपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्ति विषय पर दीवारों पर प्रेरक नारों का लेखन, सामूहिक नशा मुक्ति शपथ, जनजागरूकता रैली एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों ने पूरे ग्राम में रैली निकालकर नशे के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में राजगामी संपदा की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू ,शा. शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री रवि सिन्हा, समाजसेवी श्रीमती कांति सिन्हा, मोना गोसाईं, संगीता शुक्ला, मीना सोनी, अनिता फ्रांसिस, एन. कुमारी महोबिया, महिला समूह की सदस्याएँ, मितानिन, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस. आर. कन्नौजे, अमितेश झा, दलनायक युगल साहू, उपदलनायक संकेत साहू एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की उपस्थिति के साथ ग्राम रामपुर के सरपंच श्री यतीश सिन्हा, उपसरपंच श्री भारत लाल साहू,जनपद सदस्य मनीष साहू पंचगण श्री हरिशचंद नेताम, श्री रूपचंद ठाकुर, श्री सत्यव्रत यादव, श्री गौकरण सिन्हा, श्रीमती पार्वती सिन्हा, श्रीमती गुलाब बाई अरकरा, श्रीमती लता अरकरा, श्रीमती जमुना ठाकुर, श्रीमती पुष्पलता साहू, श्री पूनम तारम, श्रीमती बसंती पनिका, श्रीमती निर्मला सिन्हा, श्री रोशन लाल साहू एवं श्रीमती लक्ष्मी रामटेके की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री रवि सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “नशा किसी भी व्यक्ति की प्रतिभा, परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति का सबसे बड़ा शत्रु है। युवा शक्ति यदि नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाए तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। हम सभी का कर्तव्य है कि अपने परिवार, मोहल्ले और गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नशा न करने एवं समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ ली। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस. आर. कन्नौजे ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।



