Home छत्तीसगढ़ cg” पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत तिलई मंडल की विशाल...

cg” पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत तिलई मंडल की विशाल बैठक संपन्न, 250 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल…”

2
0

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के तिलई मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म प्रशिक्षण एवं मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। बैठक में लगभग 250 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। पूरे आयोजन में संगठनात्मक अनुशासन, कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

बैठक में मुख्य अतिथि राजनांदगांव प्रभारी श्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचार आज भी संगठन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्वयं को निरंतर प्रशिक्षित करते हुए संगठन की विचारधारा एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

तिलई मंडल अध्यक्ष परदेसी सोनबोईर ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा प्रशिक्षण महाभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने संगठन की आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बूथ सशक्तिकरण, सदस्य संपर्क एवं जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया। जिला महामंत्री श्री सौरभ कोठारी ने संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर मार्गदर्शन दिया, वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा गायकवाड़ ने महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं प्रशिक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

तिलई मंडल प्रभारी रवि सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी क्षमता का विकास होता है, जिससे संगठन बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूर्ण सक्रियता, समन्वय एवं अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में तिलई मंडल सह प्रभारी जैन कुमार मेश्राम सहित शीला सिन्हा, रोहित चंद्राकर, किरण बारले, राकेश साहू, यशवंत वर्मा, महेश यादव, अनीता सिन्हा, नोमेश वर्मा, रामकुमार वर्मा, दुर्जन देवांगन, किरण बारले, पंकज वर्मा,उमाशंकर साहू,दुर्जन देवांगन,नीलाभ यदु, पुनीता साहू, साकेत वैष्णव, ललिता साहू, शेखर यदु, नंदनी सेवता, हेमंत लहरे, टाकेश सिन्हा, मोहन साहू, संजय टंडन,नेमचंद कवर, राजेश्वरी साहू, माहेश्वरी साहू, प्रतीक्षा भंडारी, हरिचंद सिन्हा, दिगेंद्र सिन्हा, नेतराम साहू, वेदव्यास साहू, रवि वर्मा, उपासना धनकर सहित लगभग 250 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को पूर्ण सफलता के साथ संपन्न कराने के संकल्प के साथ हुआ।