Home देश प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक कार्यक्रम, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ…

प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक कार्यक्रम, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ…

3
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर कई योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वर्चुअल माध्यम से एचएसवीपी जिम खाना क्लब, रेवाड़ी में किया जाएगा।

एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि रेवाड़ी में होनेवाले इस कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और जिला परिषद के चेयरमैन मनोज यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

एडीसी ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम के दौरान रेवाड़ी में एक इको-फ्रेंडली जागरूकता रैली का आयोजन भी किया जाएगा। यह रैली रेजांगला पार्क से जिम खाना क्लब तक निकाली जाएगी, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों और ई-रिक्शा का उपयोग करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।