Home छत्तीसगढ़ cg” फसल परिवर्तन योजना से राकेश कुमार यादव ने अपनाई अरहर की...

cg” फसल परिवर्तन योजना से राकेश कुमार यादव ने अपनाई अरहर की खेती…”

3
0

– पानी की कमी के बावजूद बढ़ी आय की उम्मीद, शासन से मिलेगी प्रोत्साहन राशि”

राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गांतापार के किसान श्री राकेश कुमार यादव ने फसल परिवर्तन योजना का लाभ लेते हुए पानी की कमी वाले क्षेत्र में धान के स्थान पर अरहर की खेती अपनाई है।

इससे उन्हें कम पानी में बेहतर खेती करने का अवसर मिला है। शासन द्वारा प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन राशि मिलने से उन्हें इस दिशा में आगे बढऩे का उत्साह मिला।

किसान श्री राकेश यादव ने बताया कि उनके पास लगभग 5 एकड़ कृषि भूमि है। इनमें से 3 एकड़ में अरहर तथा 2 एकड़ में धान की खेती कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उनकी अधिकांश भूमि असिंचित है, जिसके कारण पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता और धान की अच्छी उपज नहीं मिलती थी।

ऐसे में फसल परिवर्तन योजना उनके लिए लाभदायक साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि पानी की कमी को देखते हुए धान के बजाय अरहर की खेती करना अधिक उपयुक्त है।

शासन द्वारा फसल परिवर्तन के लिए मिलने वाली 15 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि से किसानों को नई फसल अपनाने के लिए प्रेरणा मिल रही है।

श्री राकेश कुमार यादव ने कहा कि फसल परिवर्तन योजना किसानों के लिए बहुत अच्छी पहल है।

भी किसानों को इसका लाभ उठाकर अपनी परिस्थितियों के अनुसार वैकल्पिक फसलों की खेती करनी चाहिए।

उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में ऐसी योजनाएं निरंतर संचालित करती रहे।