Home छत्तीसगढ़ cg” स्मार्ट मीटर से विद्युत की खपत की मिल रही प्रमाणिक तौर...

cg” स्मार्ट मीटर से विद्युत की खपत की मिल रही प्रमाणिक तौर पर जानकारी…”

3
0

“बिजली की बचत के लिए स्मार्ट मीटर एक कारगर कदम: श्री संजय तेजवानी”

“राजनांदगांव। छोटे-छोटे प्रयासों से बिजली की बचत होती है। जब बिजली की आवश्यकता नहीं हो तो बिजली का स्वीच बंद कर दें।”

ऐसी ही आदतों को अमल में लाने तथा बिजली की बचत के लिए स्मार्ट मीटर एक कारगर कदम साबित हो रहा है। एक ऐसा तरीका जिससे बिजली के खपत की नियमित मानिटरिंग कर उपभोक्ता अपने बिजली बिल में कमी ला सकते हैं।

स्मार्ट मीटर एक नवाचार एवं ऐसी तकनीक है, जिसके माध्यम से दिन-प्रतिदिन बिजली खपत की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। राजनांदगांव शहर के लालबाग के श्री संजय तेजवानी ने बताया कि उनके घर स्मार्ट मीटर लगा है।

स्मार्ट मीटर में दिन-प्रतिदिन के विद्युत खपत की पूरी जानकारी मिल रही है। ज्यादा बिजली बिल आने पर उपकरण कितनी देर चला और उससे कितने विद्युत की खपत हुई, प्रमाणिक तौर पर जानकारी मिलती है।

स्मार्ट मीटर के माध्यम से विद्युत की बचत कर बिजली बिल में कमी ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर अच्छा है। शहरवासियों को इसे लगाना चाहिए। पहले तो मीटर की रीडिंग मालूम नहीं होती थी, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद 15 दिन के बिजली बिल की पहले ही विस्तृत जानकारी मिल जाती है।

हर 30 दिन की मीटर रीडिंग पता चल जाती है तथा पिछले साल की रीडिंग भी निकल जाती है। उन्होंने कहा कि उपकरणों का कम उपयोग करते हुए बिजली के बिल को नियंत्रित किया जा सकता है। सभी नागरिकों को इसका उपयोग करना चाहिए।

उन्होंने अपने घर पर स्मार्ट मीटर लगने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।