राजनांदगांव। जनगणना 2027 के तहत पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी हायर सेकेण्डरी स्कूल गौरव पथ में जिला जनगणना हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सहायक निर्देशक श्री कविन्द्र रंगारी द्वारा जनपद पंचायत राजनांदगांव अंतर्गत कार्यरत सचिव व रोजगार सहायकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



