Home छत्तीसगढ़ cg” कुलगाम में मारे गए मजदूरों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि...

cg” कुलगाम में मारे गए मजदूरों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि घोषित…”

4
0

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत दुखद समाचार है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने हमारे दो प्रवासी श्रमिकों, जो वहां काम करने गए थे, की नृशंस हत्या कर दी।

यह अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक घटना है। हम आतंकवादियों के इस कायरतापूर्ण कृत्य की घोर निंदा करते हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

छत्तीसगढ़ सरकार दोनों मृतकों के परिजनों को ₹20-20 लाख की सहायता राशि प्रदान करेगी।