Home छत्तीसगढ़ cg” डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में भाजपा द्वारा कावड़ियों का स्वागत...

cg” डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में भाजपा द्वारा कावड़ियों का स्वागत नंदई में किया गया…”

4
0

शिव भक्ति एवं राष्ट्रभक्ति से ही भारत विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होगा**

राजनंदगांव, सावन के पावन पवित्र मास में द्वितीय सोमवार को नंदई चौक में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कांवडियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से विधानसभ अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कावड़ यात्रा लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं का  स्वागत अभिनंदन किया, साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,महापौर मधुसूदन यादव एवं पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

डॉ रमन सिंह की उपस्थिति में कावड़ियों के उत्साह को दोगुना कर दिया।

उत्साह और उमंग के साथ बोल बम का नारा लगाते हुए कांवडिए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे, और जिला भाजपा द्वारा पुष्प वर्षा तथा बेलपत्र के माध्यम से कांवडियों का स्वागत अभिनंदन किया जा रहा था।

डॉ रमन सिंह स्वयं पुष्प वर्षा कर सबका अभिनंदन कर रहे थे, इस अवसर पर डॉ रमन सिंह ने अपने उद्बबोधन में  बताया कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से सरोबार यह कावड़ यात्रा जब राष्ट्रभक्ति के साथ जुड़ जाती है और तिरंगा यात्रा के माध्यम से बागेश्वर धाम के प्रयास एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के  हर घर तिरंगा अभियान के कारण विकसित भारत अभियान के लक्ष्य को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

महापौर मधुसूदन यादव ने भी भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से परिपूर्ण कावड़ यात्रा को सनातन संस्कृति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। 

कावड़ियों के इस स्वागत अभिनंदन से पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया गया, कार्यक्रम मे आभार प्रदर्शन जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने किया।

इस अवसर पर बागेश्वर धाम की तिरंगा यात्रा का स्वागत अभिनंदन भी किया गया और राष्ट्रगान तथा वंदेमातरम का गान भी संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महापौर मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा,विष्णु साव, मंडल अध्यक्ष गोलु गुप्ता, सुमित भाटिया, युवा मोर्चा के अध्यक्ष चिंटू सोनकर, वरिष्ठ नागरिक डी,सी जैन, हरजीत सिंह भाटिया, किसान मोर्चा के अध्यक्ष दादूराम सोनकर, महिला मोर्चा से मधु बैद, ऊर्जा एवं विद्युत विभाग के विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि रूपचंद भीमनानी, मूलचंद भंसाली, भागचंद गीडिया, रोहित चन्द्राकर, नमिताभ जैन, निगम सभापति पारस वर्मा, पार्षद केवरा विजय राय, रवि सिन्हा,जैनम बैद, शिव वर्मा, अरुण साहू,आशु राजपूत, प्रिंयका कुंजरेकर, पुरुषोत्तम गांधी, हकीम खान, रघुवीर वाधवा, अकरम कुरैशी, गितेश गुप्ता, सतीश साहू, रीना सिन्हा, अमृता सिन्हा सहित सैकडों की संख्या मे शिवभक्त उपस्थित थे।