Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में मुख्य अभियंता श्री एच. के....

स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में मुख्य अभियंता श्री एच. के. मेश्राम ने किया ध्वजारोहण…

2
0

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी सलामी, 12 विद्युतकर्मियों को मिला पुरस्कार**

राजनांदगांव: स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया गया।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एच. के. मेश्राम ने ध्वजारोहण किया।

राष्ट्रीय पर्व पर उपस्थित विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

मुख्य अभियंता श्री मेश्राम द्वारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कम्पनीज रायपुर के संदेश का वाचनकर उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राजनांदगांव क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले 04 जिलों में विद्युत अधोसंरचना एवं विकास के कार्यो को रेखाकिंत किया।

इस पुनीत अवसर पर उकृष्ठ कार्य करने वाले 12 विद्युतकर्मियों क्रमशः श्री योगेश कुमार वर्मा, कनिष्ठ अभिंयता कवर्धा जोन, श्री विवेक देवांगन, कनिष्ठ अभियंता, पिपरिया वितरण केन्द्र, श्री समीर मोहम्मद, कार्यालय सहायक श्रेणी-तीन, श्री राजेश कुमार, लाईन सहायक श्रेणी-दो, श्री मनु कुमार साहू, लाईन परिचारक श्रेणी-एक, सिंघोला वितरण केन्द्र, श्री कुलेश्वर पुरामें लाईन परिचारक संविदा, साल्हेवारा वितरण केन्द्र, श्री अजय कुमार, लाईन परिचारक संविदा, डोंगरगांव वितरण केन्द्र, श्री भारतेश कुमार लाईन परिचारक संविदा, कुमरदा वितरण केन्द्र, श्री छवि यादव, लाईन परिचारक संविदा, खुज्जी वितरण केन्द्र, श्री सियादास मानिकपुरी, लाईन परिचारक संविदा, पूर्व जोन राजनांदगांव, श्री हमेन्द्र कुमार यादव, लाईन परिचारक संविदा, तरेगांव वितरण केन्द्र, श्री जीतू कुमार ध्रुर्वे, लाईन परिचारक संविदा, बिडौरा वितरण केन्द्र को प्रशस्ति पत्र, चेक और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता श्री शंकेश्वर कंवर, श्री के0 सी0 खोटे, कार्यपालन अभियंता, श्री एम. के. साहू, श्री एन.के. साहू, श्री जी.एस. फ्लोरा, श्री के. एल. उइके, श्री शोबी शर्मा, श्रीमती सीमा ढ़ील श्रीमती कांति नेताम, श्री भावेष वाल्दे वरिष्ठ लेखाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का संचालन पब्लिसिटी ऑफिसर श्री धर्मेन्द्र शाह मंडावी द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यालय स्तर पर पॉवर कम्पनीज के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह द्वारा श्री लालाराम पटेल, लाइन सहायक श्रेणी-दो, एटीएम संभाग, राजनांदगांव जिला स्तर पर उष्कृट कार्य हेतु सुश्री एकता साहू, कनिष्ठ अभियंता, श्री गोवर्धन सिंह राजपूत, लाइन परिचारक संविदा वितरण राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला स्तर पर श्री उत्तम कुमार साहू, सहायक अभिंयता, उपसंभाग खैरागढ़, श्रीमती उपासना मौर्य, कनिश्ठ अभियंता, वितरण केन्द्र साल्हेवारा, को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर पुरस्कृत किया गया।