राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया.
छत्तीसगढ़ के शिक्षक भी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुए. छत्तीसगढ़ से सुनीता यादव को पुरस्कार मिला. कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, विद्यार्थियों के भविष्य और नई पीढ़ी को संस्कार, संस्कृति, देशप्रेम व सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने पर चर्चा.
रायपुर में 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे सम्मानित
शिक्षक दिवस पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य और सेवाओं के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित 64 शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा. राज्यपाल रमेन डेका शिक्षकों को सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे



