Home छत्तीसगढ़ एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन;तेजस्विन शंकर ने बढ़ाया भारत का मान,...

एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन;तेजस्विन शंकर ने बढ़ाया भारत का मान, डेकाथलॉन में जीता कांस्य’

3
0

दमखम, धैर्य और दृढ़ संकल्प से तेजस्विन शंकर ने बढ़ाया भारत का मान, डेकाथलॉन में जीता कांस्य**

एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई**

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुष डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने कहा कि डेकाथलॉन जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धा में पदक हासिल कर तेजस्विन शंकर ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अदम्य जज्बे का परिचय दिया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि तेजस्विन शंकर का अनुशासन, निरंतर अभ्यास और उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और अथक मेहनत से बड़ी से बड़ी चुनौती को पार किया जा सकता है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने तेजस्विन शंकर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।