{छत्तीसगढ़ में कथित वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन}
छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस कथित वोट चोरी और SIR के मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस नेता AICC के निर्देश पर प्रदर्शन करेंगे. पार्टी निर्वाचन आयोग का घेराव करेगी. कांग्रेस पैदल मार्च निकालेगी. प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत शामिल होंगे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी प्रदर्शन में शामिल होंगे. कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी.



