राजनांदगांव। डोंगरगढ़ में क्वांर नवरात्रि मेले के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने 19 अधिकारियों एवं कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी 11 से 20 अक्टूबर तक विभिन्न मेला स्थलों पर तैनात रहेंगे। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सीएल मार्कण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए संपूर्ण डोंगरगढ़ क्षेत्र सहित नीचे मंदिर, रोपवे स्थल, ऊपर मंदिर, छीरपानी और रेलवे स्टेशन में अधिकारियों की तैनाती की गई है।
संपूर्ण डोंगरगढ़ क्षेत्र में अनुविभागीय दंडाधिकारी अक्षय दोसी की ड्यूटी 11 से 20 अक्टूबर तक लगाई गई है। उनके सहयोग के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीकांत कोराम 11 से 13 अक्टूबर, अभिषेक तिवारी 14 से 16 अक्टूबर और अनिकेत साहू 17 से 20 अक्टूबर तक तैनात रहेंगे।
**मेला स्थलों पर चरणबद्ध ड्यूटी**
नीचे मंदिर में तहसीलदार चितेश देवांगन की 11 से 13 अक्टूबर, तहसीलदार नीलकंठ जनबंधु की 14 से 16 अक्टूबर और तहसीलदार कमल किशोर साहू की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है।
रोपवे स्थल पर नायब तहसीलदार रामलखन चौहान 11 से 13 अक्टूबर, गंगाधर राव 14 से 16 अक्टूबर और तहसीलदार सोनित भेड़िया 17 से 20 अक्टूबर तक व्यवस्था संभालेंगे।
ऊपर मंदिर में नायब तहसीलदार चिराग रामटेके की 11 से 13 अक्टूबर, राकेश नागवंशी की 14 से 16 अक्टूबर और सत्यपाल सिंह यादव की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी रहेगी।
इसी तरह छीरपानी में तहसीलदार आकांक्षा साहू 11 से 13 अक्टूबर, नायब तहसीलदार राजेश नेताम 14 से 16 अक्टूबर और झरना राजपूत 17 से 20 अक्टूबर तक तैनात रहेंगी।
रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ में नायब तहसीलदार जगदेव प्रसाद खुंटे की 11 से 13 अक्टूबर, अब्दुल वसीम सिद्दकी की 14 से 16 अक्टूबर और मेघा जैन की 17 से 20 अक्टूबर तक ड्यूटी लगाई गई है। जिला प्रशासन ने मेले के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की है।


