राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय एवं महापौर मधुसूदन यादव ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी (दशहरा) पर्व की सहर्ष बधाई और अनेकानेक शुभकामनाएं दी हैं। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पावन प्रतीक पर्व को उमंग, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया है।
अपने शुभकामना संदेश में डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि सनातन धर्म में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला विजयादशमी पर्व विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने नौ दिनों के कठिन युद्ध के उपरांत नवरात्रि के दसवें दिन अत्याचारी लंकापति रावण का वध किया था। यह पर्व हमें संदेश देता है कि सत्य और धर्म की ही अंततः विजय होती है।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में श्रीराम एक आदर्श पुरुष के रूप में पूजनीय हैं। इस दिन शमी पूजन का भी विशेष विधान है। साथ ही यह पर्व वर्षा ऋतु की समाप्ति और शरद ऋतु के आगमन का सूचक भी है।
नगर निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले तथा महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों सावन वर्मा, सुनील साहू, राजेश जैन रानू, श्रीमती बीना ध्रुव, शैंकी बग्गा, आलोक श्रोती, राजा माखीजा, श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, श्रीमती केवरा विजय राय व डीलेश्वर प्रसाद साहू ने भी सभी नागरिकों को विजयादशमी की बधाई दी।
इनके अलावा वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव, कनिष्ठ सभापति संदीप बघेल, अपील समिति के सदस्यों और सभी पार्षदों व नामांकित पार्षदों ने नागरिकों से समाज में व्याप्त बुराइयों का त्याग कर श्रीराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की अपील की है।



