Home छत्तीसगढ़ हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत बाल संदर्भ शिविर आयोजित

हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत बाल संदर्भ शिविर आयोजित

1
0

राजनांदगांव। जिले में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘हमर स्वस्थ लइका’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिन्हांकित एसएएम और एमएएम श्रेणी के बच्चों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में बच्चों के अभिभावकों को उनके बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के संबंध में परामर्श दिया गया। जन औषधि केंद्र के माध्यम से बच्चों के लिए जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक तीन माह में इस तरह के शिविर आयोजित कर बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि कुपोषण की स्थिति में समय पर सुधार किया जा सके।

बच्चों के स्वास्थ्य में बेहतर और त्वरित सुधार के लिए स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, एम्स रायपुर और यूनिसेफ रायपुर द्वारा लगातार तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर, एएनएम और फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।