Home समाचार मलेशिया ने भारत को दिया ये ऑफर, सुनकर हो जाएंगे हैरान आप...

मलेशिया ने भारत को दिया ये ऑफर, सुनकर हो जाएंगे हैरान आप भी जानिए…

58
0

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय कारोबारियों ने एक महीने तक मलेशिया के पाम तेल का बहिष्कार करने के बाद वहां से आयात करना शुरू कर दिया है|
ऐसा करने से मलेशिया को बड़ी राहत मिल सकती है| भारत मलेशियाई तेल का सबसे बड़ा खरीदार है और पिछले साल मलेशियाई जीडीपी में भारत का 2.8 फीसदी और उसके कुल निर्यात में 4.5 फीसदी का योगदान था| रॉयटर्स एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कुआलालम्पुर रूठे भारतीय कारोबारियों को मनाने के लिए प्रति टन तेल पर 5 डॉलर की छूट दे रहा है|

ज्ञात होगा कि भारतीय रिफाइनरियों ने पिछले महीने मलेशिया से तेल खरीदना बंद कर दिया था| कहा जा रहा था कि मलेशिया के जम्मू-कश्मीर पर भारत विरोधी बयान के बाद सरकार सामान पर आयात ड्यूटी बढ़ा सकती है| एक ग्लोबल ट्रेडिंग फर्म में काम करने वाले मुंबई आधारित डीलर के मुताबिक, इंडोनेशियाई बंदरगाहों पर बढ़ते जहाजों की संख्या के बीच मलेशिया 5 डॉलर के डिस्काउंट पर अपना तेल बेच रहा है| इससे कुछ छोटे खरीदारों को मलेशियाई तेल खरीदने की एक वजह मिल गई है|

डीलर ने कहा, मलेशियाई पाम तेल की शिपमेंट की कीमत जहां 603 डॉलर है, वहीं इडोनेशियाई शिपमेंट की लागत 608 डॉलर है| बता दें कि मलेशिया के बाद इंडोनेशिया ही पाम तेल का सबसे बड़ा उत्पादक देश है| कश्मीर मुद्दे पर मलेशिया के रुख से नाराज होकर भारत की खाद्य तेल की व्यापारिक इकाई ने अपने सदस्यों को मलेशियाई तेल की खरीदारी रोक देने का निर्देश दिया था|