सोने की कीमतों में बीते तीन दिनों से ली आ रही गिरावट पर ब्रेक लगी है. रिटेलर्स और स्टॉकिस्ट्स की नई खरीदारी से कीमतों में 600 रुपये तक का उछाल आया है. इस दौरान चांदी भी महंगी हुई है.
सोने की कीमतों में पिछले तीन दिनों से चली आ रही गिरावट का सिलसिला रूक गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में रिटेल खरीदारों और स्टॉकिस्ट की बढ़ती डिमांड के चलते सोना 600 रुपये महंगा होकर 1,58,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया.
पिछले सत्र में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में भी लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और यह अपने पिछले बंद स्तर 2,43,400 प्रति किलोग्राम के बंद से 1,200 रुपये बढ़कर 2,44,600 प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई.
‘सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त हो रही है क्योंकि बाजार के भागीदार शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति (सीपीआई) के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिनसे फेडरल रिजर्व के सितंबर के नीतिगत फैसले के बारे में संकेत मिल सकते हैं.”
हालांकि, महंगाई के आंकड़ों से पहले विदेशी बाजारों में सावधानी बरती गई, जिसमें हाजिर सोना 61.29 डॉलर या 1.4% गिरकर 4,340.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गया और चांदी 6% टूटकर 64.54 डॉलर रह गई.
”सोना 4,400 डॉलर से नीचे और चांदी 66 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई क्योंकि निवेशक महंगाई के आंकड़ों से पहले सतर्क हो गए. इनसे फेडरल रिजर्व की 15-16 सितंबर की बैठक की दिशा तय होगी.”
इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में बेतहाशा हो रही बढ़ोतरी अमेरिका-ईरान संघर्ष में कमी के कोई संकेत नहीं दिखे. चैनवाला ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई के दबाव को बढ़ाया और वैश्विक स्तर पर सर्राफा की दरों पर असर डाला.



