Home व्यापार Share Market Close: रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद Flat बंद हुए...

Share Market Close: रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद Flat बंद हुए Sensex, Nifty; इन शेयरों में रही तेजी

53
0

बिजनेस डेस्क। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद सपाट बंद हुए। BSE Sensex 18.82 अंक यानी 0.04 की गिरावट के साथ 52861.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 16.10 अंक यानी 0.10% की गिरावट के साथ 15,818.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ। Nifty पर अल्ट्राटेक सीमेंट, Shree Cements, HDFC Bank, Bajaj Finance एवं Bajaj Finserv के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज किया गया। वहीं, Tata Motors, Gland Pharma, Tech Mahindra, TCS एवं Coal India के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो Nifty Bank एक फीसद के उछाल के साथ बंद हुआ। BSE Midcap Index मामूली तेजी के साथ बंद हुआ।

Sensex पर ये शेयर टूटे

Sensex पर Tech Mahindra के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.30 फीसद की टूट देखने को मिली। इसके अलावा TCS, मारुति (Maruti), Reliance, Sun Pharma, Infosys, M&M, Nestle India, HCL Tech, NTPC, SBI, Powergrid, ITC, Asian Paints, L&T, Axis Bank, HDFC एवं Bajaj Auto के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में रही तेजी

Sensex पर अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयर में सबसे ज्यादा 3.22 फीसद का उछाल दर्ज किया गया। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Kotak Mahindra Bank, IndusInd Bank, Tata Steel, Titan, ICICI Bank, Bharti Airtel एवं डॉक्टर रेड्डीज के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

एशियाई बाजारों की बात की जाए तो शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार लाल निशान के साथ बंद हुए। वहीं, सिओल एवं टोक्यो में शेयर बाजार हरे निशान के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के सत्र में गिरावट देखी जा रही थी।

इसी बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे टूटकर 74.55 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के प्रोविजनल आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को शुद्ध आधार पर बिकवाल रहे क्योंकि उन्होंने 338.43 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।