Home खेल बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, तोड़ डाला महेंद्र सिंह धोनी का यह...

बेन स्टोक्स ने रचा इतिहास, तोड़ डाला महेंद्र सिंह धोनी का यह अनोखा रिकॉर्ड

137
0

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने शांत मिजाज और बल्लेबाजी से जो पहचान बनाई वह हर किसी के लिए मील का पत्थर है। धोनी ने कप्तानी के दम पर टीम को दो वर्ल्ड कप भी दिलवाए, जो ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी है।

इस बीच इंग्लैंड के खिलाड़ी कोरोना के चलते क्वारंटीन होने के बाद टीम की कप्तानी बेनस्टोक्स कर रहे हैं, जिन्होंने धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंग्लैंड इन दिनों पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसमें ज्यादातर खिलाडी नए हैं।

कप्तान के तौर पर सबसे अनुभवहीन टीम की अगुवाई करने के मामले में स्टोक्स ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। कप्तान और बाकी खिलाड़ियों के बीच अनुभव को लेकर स्टोक्स का रेशियो धोनी से थोड़ा से ज्यादा हो गया।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ियों समेत सात सदस्य कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए, जिसके चलते पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड की वनडे टीम में बदलाव करने पड़े। बेन स्टोक्स को कप्तान बनाना पड़ा।

2016 में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे दर्जे की टीम के साथ खेलने उतरी थी, हालांकि तब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही थे। धोनी उस समय 275 वनडे मैच खेल चुके थे, जबकि बाकी टीम ने मिलकर कुल 73 वनडे मैच खेले थे।

धोनी और बाकी टीम के अनुभव का रेशियो 3.767 था। पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड टीम की बात करें तो स्टोक्स ने कुल 98 वनडे मैच खेले हैं, जबकि बाकी इंग्लैंड टीम ने मिलाकर कुल 26 मैच खेले हैं। इस तरह से स्टोक्स और बाकी इंग्लिश टीम के अनुभव का रेशियो 3.769 था।