Home खेल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल शर्ली फ्राई इर्विन का निधन

टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल शर्ली फ्राई इर्विन का निधन

60
0

टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल शर्ली फ्राई इर्विन का निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं। शर्ली ने पिछली सदी के छठे दशक में लगातार तीन मेजर खिताब जीतकर करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था। अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम ने उनके निधन होने की पुष्टि की।

शर्ली नेपल्स में रहती थीं और उन्हें 1970 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। शर्ली ने अपना पहला ग्रैंडस्लैम सिंगल्स खिताब 1951 में फ्रेंच ओपन में अपनी मित्र और डबल्स जोड़ीदार डोरिस हार्ट को हराकर जीता। शर्ली ने 1956 में 28 वर्ष की उम्र में संन्यास से वापसी की, जब उन्हें वेटमैन कप में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया।

उन्होंने इसके बाद उसी साल विंबलडन और अमेरिकी चैंपियनशिप तथा 1957 में आस्ट्रेलियाई चैंपियनशिप के साथ लगातार तीन मेजर खिताब जीते और फिर संन्यास लिया। शर्ली ने 13 ग्रैंडस्लैम डबल्स खिताब भी जीते। वह 1946 से 1956 तक 10 में से नौ बार साल के अंत में रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल रहीं।