Home Blog Page 1000

Lok Sabha Elections 2024: केजरीवाल ने की PM को लेकर भविष्यवाणी…

0

Lok Sabha Elections 2024: केजरीवाल ने की PM को लेकर भविष्यवाणी…

तेलंगाना के हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शनिवार (11 मई) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा, ”मैं अरविंद केजरीवाल और इंडी एलायंस को कह देता हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी के 75 साल के होने की आपको खुश होने की जरूरत नहीं.

बीजेपी के संविधान में नहीं लिखा है कि पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते. वो फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और टर्म पूरा करेंगे.”

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम कभी भी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके पर से अपना अधिकार जाने नहीं देंगे और पीओके हमारा हिस्सा है.

NDA 200 सीटों से अधिक जीत रहा- अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन चरणों के परिणाम हमें बता रहे हैं कि एनडीए 200 सीटों से अधिक जीत रहा है और हमें चौथे चरण में और अधिक समर्थन मिलने जा रहा है. उन्होंने कहा कि दक्षिण के अधिकतर राज्यों में हम सबसे बड़ा दल बनेंगे और तेलंगाना में हम दस सीटों से ज्यादा सीट जीतेंगे. अमित शाह ने कहा कि हम तेजी से 400 सीटों की ओर बढ़ रहे हैं और हम 400 से अधिक सीट जीतेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी मजबूती से आगे बढ़ रही है.

’21वीं बार राहुलयान को किया जा रहा लॉन्च’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ ऐसा है जो चुनाव के बाद थाईलैंड छुट्टी मनाने जाते हैं और दूसरी तरफ मोदी जी हैं जो दिवाली के दिन भी सरहद पर जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार-बार राहुलयान को लॉन्च किया है, अबतक करीब 20 बार उनको लॉन्च कर दिया गया है और अब 21वीं बार उनको लॉन्च किया जा रहा है लेकिन यह राहुलयान लॉन्च नहीं हो पा रहा है.

तीसरी बार PM बनेंगे नरेंद्र मोदी- अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चौथा चरण एनडीए के लिए बहुत अच्छा है. तीनों चरणों से अधिक सफलता हमें चौथे चरण में मिलेगी. चौथे चरण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का भी मतदान है. जहां दोनों राज्यों में एनडीए और बीजेपी पूरी तरह से सफाई करने जा रही है. अमित शाह ने कहा कि जब 4 जून को परिणाम आएंगे तो दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में बीजेपी सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगा. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में बीजेपी 10 से ज्यादा सीटें जीतकर आएगी.

‘कांग्रेस करती है वोट बैंक की राजनीति’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीआरएस और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीआरएस और कांग्रेस ने तेलंगाना के विकास को डीरेल किया है. वहीं, कांग्रेस और बीआरएस सरकार का स्टीयरिंग ओवैसी के हाथ में है. अमित शाह ने काग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करती है.

रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना को कांग्रेस का ATM को बनाया

अमित शाह ने आगे कहा कि देश मोदी जी के नेतृत्व में सुरक्षित है और देश की जनता मोदी जी को पीएम बनाना चाहती है. गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 4% मुस्लिम आरक्षण तेलंगाना में दिया और एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण पर डाका डाला. उधर, सीएम रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस का एटीएम तेलंगाना को बनाया. केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा कि यहां पर मेरे वीडियो को एडिट किया गया था.

तेलंगाना सरकार का स्टीयरिंग असदुद्दीन ओवैसी के हाथ में- अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि बीआरएस और कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की राजनीति और भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. उन्होंने कहा कि परिवारवाद, भ्रष्टाचार, ख़राब शासन और तुष्टीकरण, इन चारों नासूरों ने तेलंगाना की जनता को बड़ा परेशान किया हुआ है. अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना में सरकार किसी की भी रही हो, सरकार का स्टीयरिंग व्हील हमेशा असदुद्दीन ओवैसी के हाथों में रहा है.

‘तेलंगाना में BJP सरकार बनने पर खत्म करेंगे मुस्लिम आरक्षण’

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ये लोग सीएए का विरोध करते हैं, कश्मीर से धारा 370 हटाने का विरोध करते हैं, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करते हैं. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात, जो पूरे देश और खासतौर पर एससी/एसटी और ओबीसी के लिए हानिकारक है, ये 4% मुस्लिम आरक्षण तेलंगाना में लाए हैं. अमित शाह ने कहा कि जब भी बीजेपी की सरकार यहां (तेलंगाना) आएगी तो हम यहां से मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर देंगे.

मोदी जीते तो योगी को हटा देंगे. अगले साल अमित शाह को बनाएंगे पीएम, PC में केजरीवाल का बड़ा दावा…

0

मोदी जीते तो योगी को हटा देंगे. अगले साल अमित शाह को बनाएंगे पीएम, PC में केजरीवाल का बड़ा दावा…

जेल से रिहाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला. साथ ही साथ उन्होंने कई बड़े दावे भी किए. केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने एक बेहद खतरनाक मिशन चालू किया है. उस मिशन का नाम है ‘वन नेशन वन लीडर’.

विपक्ष के सभी नेताओं को जेल भेज देंगे

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं. विपक्ष के सभी नेताओं को जेल भेज देंगे. अगर वे यह चुनाव जीत गए तो थोड़े दिन के बाद ममता दीदी, तेजस्वी यादव, स्टालिन साहब, पिनाराई विजयन, उद्धव ठाकरे जेल के अंदर होंगे. उन्होंने बीजेपी के कई नेताओं की राजनीति खत्म कर दी. यही तानाशाही है. देश के अंदर एक ही तानाशाह बचेगा.

मोदी अगले साल अमित शाह को बनाएंगे PM

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर पीएम मोदी ये चुनाव यह जीत गए तो दो महीने में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि अगले साल पीएम मोदी 75 साल के हो रहे हैं और दावा किया कि 17 सितंबर को वो रिटायर हो रहे हैं. पीएम मोदी अगले साल अमित शाह को पीएम बनाएंगे. मोदी जी अपने लिए वोट नहीं मांग रहे हैं ये अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं.

बीजेपी नेताओं का करियर खत्म कर देंगे

केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन की राजनीति खत्म कर दी. शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मध्य प्रदेश का चुनाव जिताया, उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया, उनकी राजनीति खत्म कर दी. वसुंधरा राजे, खट्टर साहब, रमन सिंह की राजनीति खत्म कर दी अब अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है. अगर ये चुनाव यह जीत गए तो योगी जी का भी करियर खत्म कर देंगे.

4 जून के बाद बीजेपी की सरकार नहीं रहेगी

केजरीवाल ने कहा कि चार जून के बाद बीजेपी की सरकार नहीं रहेगी. केंद्र में NDIA की सरकार बनने जा रही है. आधे राज्यों में बीजेपी की सीट कम हो रही है. हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, यूपी, झारखंड हर जगह इनकी सीट कम हो रही है. बीजेपी को 220-230 सीट मिल रही है. मुझे झूठे केस में फंसाकर इस्तीफे का दबाव बनाया गया. इसलिए मैंने भी कहा कि इस्तीफा नहीं दूंगा.

हरा नहीं सकते इसलिए मुझपर झूठा केस

दिल्ली के सीएम ने कहा कि पिछले 75 साल में भारतवर्ष में इतने चुनाव हुए आज तक दिल्ली की तरह कहीं इतने भारी बहुमत से किसी की सरकार नहीं बनी, इसीलिए एक मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा गया कि फर्जी केस में फंसा दो, इस्तीफा दे देगा, मैंने भी सोच लिया कि नहीं दूंगा इस्तीफा. जेल से ही सरकार चलाऊंगा. अगर जनतंत्र को जेल में कैद कर लोगे तो मैं जेल से सरकार चलाऊंगा.

Arvind Kejriwal : ‘आडवाणी-जोशी-शिवराज के बाद अगला नंबर योगी का’, केजरीवाल का PM मोदी पर साधा निशाना…

0

Arvind Kejriwal : ‘आडवाणी-जोशी-शिवराज के बाद अगला नंबर योगी का’, केजरीवाल का PM मोदी पर साधा निशाना…

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने शनिवार (11 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है. केजरीवाल ने कहा है कि पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शिवराज सिंह चौहान जैसे नेताओं की राजनीति खत्म कर दी.

तीसरी बार सरकार बनने पर अगला नंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा. उनकी भी राजनीति खत्म कर दी जाएगी.

आप मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी आम आदमी पार्टी एक छोटी पार्टी है, जो दो राज्यों में मौजूद है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी पार्टी को कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ी और एक साथ चार टॉप नेताओं को जेल भेज दिया. उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टियों के चार टॉप नेता जेल चले जाएं तो पार्टी खत्म हो जाती है. प्रधानमंत्री AAP को कुचलना चाहते हैं. पीएम मोदी खुद मानते हैं कि AAP ही देश को भविष्य देगी.

‘वन नेशन, वन लीडर’ नाम का मिशन चला रहे पीएम मोदी: केजरीवाल

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, “पीएम मोदी ने ‘वन नेशन, वन लीडर’ नाम से एक खतरनाक मिशन शुरू किया हुआ है. इस मिशन के तहत वह जितने भी विपक्ष के नेता हैं, उन्हें जेल भेजना चाहते हैं और जितने बीजेपी के नेता हैं, उनकी राजनीति खत्म कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी चुनाव जीत गए तो तेजस्वी यादव, एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी जैसे विपक्षी के सारे नेताओं को जेल में डाल दिया जाएगा.

आडवाणी से लेकर शिवराज तक जैसे नेताओं की खत्म की राजनीति

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की राजनीति को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा, “इन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, सुमित्रा महाजन, शिवराज सिंह चौहान जैसे नेताओं की राजनीति खत्म कर दी. मध्य प्रदेश चुनाव जीतने के बाद भी शिवराज को मुख्यमंत्री न बनाकर उनकी राजनीति खत्म की गई.” केजरीवाल ने आगे कहा, “वसुंधरा राजे, मनोहर लाल खट्टर और रमन सिंह जैसे नेताओं की भी राजनीति खत्म कर दी गई है.”

योगी की राजनीति भी खत्म करने की हो रही साजिश: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगला नंबर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का है, जिनकी राजनीति खत्म की जाएगी. केजरीवाल ने कहा, “अगर ये चुनाव जीत गए तो दो महीने के भीतर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल दिया जाएगा. ये बात मैं लिखकर दे सकता हूं. योगी आदित्यनाथ की राजनीति खत्म करेंगे और उनको भी निपटा देंगे. ये लोग चाहते हैं कि देश में एक ही तानाशाह बचे.”

मालदीव से सभी भारतीय सैनिकों की हुई वापसी लेकिन भारत के विमानों का क्या करेगी मुइज्जू सरकार, जानिए

0

मालदीव से सभी भारतीय सैनिकों की हुई वापसी लेकिन भारत के विमानों का क्या करेगी मुइज्जू सरकार, जानिए

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों की वापसी को लेकर 10 मई की अंतिक तारीख निर्धारित की थी, जिसके बाद मालदीव से सभी भारतीय सैनिकों की वापसी हो गई है. इसको लेकर मालदीव सरकार ने जानकारी साझा की है. मालदीव की सरकार ने बताया कि सभी भारतयी सैनिकों की वापसी हो गई है, ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर भारत की तरफ से मालदीव को दिए गए हेलिकॉप्टर और डोनियर विमानों का संचालन कैसे होगा? दरअसल, मोहम्मद मुइज्जू चुनाव प्रचार के समय से ही इंडिया आउठ कैंपेन चला रहे थे, ऐसे में मालदीव के राष्ट्रपति बनते ही भारत और मालदीव में तनाव पैदा होने शुरू हो गए थे. तनाव तब और बढ़ गया जब मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों की वापसी की बात पर जोर देना शुरू किए. फिलहाल नई दिल्ली में आखिरी बैठक में दोनों देशों ने तय किया कि मार्च से लेकर मई के बीच तीन बार में सभी सैनिकों को भारत वापस बुला लिया जाएगा.

मालदीव से 89 सैनिकों की हुई वापसी
भारतीय सैनिकों का पहला जत्था मार्च महीने में ही भारत वापास आ गया था, इसके बाद अप्रैल महीने में 51 सैनिक भारत वापस लौटे. अब तीसरा जत्था भी 10 मई को भारत आ गया है, लेकिन मालदीव ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कुल कितने सैनिकों की वापसी हुई है. फिलहाल इसके पहले मालदीव ने अपने एक बयान में बताया था कि मालदीव में कुल 89 सैनिक तैनात हैं, जिन्हें वापस भेजना था.

भारतीय टेक्निकल कर्मी मालदीव में रहेंगे तैनात
दरअसल, भारत ने मालदीव को दो हेलिकॉप्टर और डोर्नियर विमानों को उपहार में दिया था, इन विमानों के संचालन और रखरखाव के लिए भारतीय सैनिक मालदीव में तैनात रहते थे. दूसरा जत्था भारत लौटने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया था, भारतीय सैनिकों की जगह भारत के तकनीकी कर्मियों ने ली है. इससे साफ हो जाता है कि अब भारत की तरफ से मालदीव में दिए गए विमानों का संचालन भारत के ही तकनीकी कर्मी करेंगे. हाल ही में मालदीव के विदेश में मंत्री मूसा जमीर ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी.

Lok Sabha Elections: बिना AAP के नहीं बन पाएगी सरकार’, पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा दावा…

0

Lok Sabha Elections: बिना AAP के नहीं बन पाएगी सरकार’, पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा दावा…

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की रिहाई के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी मौजूद थे.

भगवंत मान ने कहा कि 4 जून की तैयारी कर लीजिए. 4 जून को आम आदमी पार्टी के बिना केंद्र में सरकार नहीं बन पाएगी. आपका हिस्सा होगा केंद्र की सरकार में. यही दिन देखने के लिए हम बैठे थे.

भगवंत मान ने कहा, ”मैं एक बात कहना चाहता हूं कि 4 जून की तैयारी कर लो, क्योंकि चार जून को बिना आम आदमी पार्टी के देश में सरकार नहीं बनने वाली है. सरकार में आपकी हिस्सेदारी होगी. इसी का हमको इंतजार था. संकट के समय में जो वफादार होते हैं वे ऑर्गेनिक होते हैं और आप आर्गेनिक हैं.”

केजरीवाल आउट नहीं रिटाय़र्ड हर्ट हुए थे- सीएम मान
मान ने आगे कहा, ”अरविंद केजरीवाल कुछ घंटे पहले आए हैं और आते हुए कहा कि कहां- कहां कार्यक्रम में हैं. मैंने कहा कि मेरे साउथ और ईस्ट में रोडशो थे. वह आए और उन्होंने कहा कि मैं भी साथ में चलूंगा. जो लोग वहां रहते हैं उन्हें मेसेज दे दो कि आज अरविंद केजरीवाल एकबार फिर बैटिंग करने के लिए उसी पिच पर आ गए हैं. वह आउट नहीं हुए थे वह रिटायर्ड हुए थे. बैंटिंग से उन्हें दूर कर दिया गया था.

पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा, ”पहले तीन राउंड में मोदी जी को पता चल गया कि अबकी बार 400 पार नहीं बल्कि बेड़ा पार. जब भी किसी नेता ने भ्रम पाला कि मैं लोकतंत्र से बडा हूं तो लोगों ने अपनी ताक़त से उसको सबक़ सिखाया है. यहां से 100 मीटर दूर सन्नाटा छाया हुआ है. एक-दूसरे से पूछ रहे है कि अब क्या होगा? 20 दिन रह गए हैं अब ज़्यादा काम करना है.”

पीएम मोदी की डिक्शनरी में केवल 10-12 शब्द हैं – सीएम मान
पीएम मोदी पर तंज करते हुए पंजाब के सीएम ने कहा, ”हमने पंजाब में थर्मल प्लांट खरीदा है जबकि मोदी जी ने सबकुछ बेचा है. हम नाम की राजनीति नहीं करते बल्कि काम की राजनीति करते हैं. 10 साल बाद भी अगर किसी को मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांगनी पड़े तो यह शर्म की बात है. कोई काम गिना दो कि जो इन्होंने किया हो, अस्पताल बनाया या स्कूल बनाया तो पूछ लो.” मान ने आगे कहा, ”हिंदी में साढ़े छह लाख शब्द हैं. लेकिन पीएम मोदी के पास केवल 10-12 हैं. वह भी चुनाव के वक्त बोलते हैं. इस डिक्शनरी को बदलने की जरूरत है.”

Lok Sabha Election 2024: क्या I.N.D.I.A. की सरकार में विपक्षी नेताओं से हटेंगे ED-CBI के दर्ज केस? जानिए क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

0

Lok Sabha Election 2024: क्या I.N.D.I.A. की सरकार में विपक्षी नेताओं से हटेंगे ED-CBI के दर्ज केस? जानिए क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के जरिए विरोधी दलों के नेताओं को निशाना बना रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, आरजेडी जैसे दलों के जरिए मिलकर बनाए गए इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो क्या नेताओं पर दर्ज ईडी-सीबीआई के केस वापस होंगे. इसका जवाब अब खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया है.

मल्लिकार्जुन खरगे से सवाल किया कि क्या इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर ईडी-सीबीआई के दर्ज केस वापस लिए जाएंगे. इसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ईडी-सीबीआई ने जिन लोगों पर कानून के तहत केस नहीं किया होगा, उसकी जांच कर केस खत्म कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून के तहत अगर केस हुआ होगा तो वो खत्म नहीं किया जाएगा. इस तरह साफ हो गया है कि इंडिया गठबंधन का ईडी-सीबीआई पर कैसा रुख रहने वाला है.

क्या राहुल होंगे पीएम पद के दावेदार?

वहीं, जब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाने को लेकर चर्चा हुई तो खरगे ने इसका भी जवाब दिया. कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा गया कि क्या इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलने पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाया जाएगा. इस पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “राहुल पीएम बनेंगे? कौन पीएम बनेगा, इसकी गारंटी क्या है? जो इंडिया गठबंधन तय करेगा, वो प्रधानमंत्री बनेगा.” इंडिया गठबंधन बिना पीएम चेहरे के चुनाव लड़ रहा है.

पीएम मोदी के लिए सरकार बनाना मुश्किल: खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नरेंद्र मोदी के लिए दोबारा से सरकार बनाना बेहद ही मुश्किल हो चुका है. जनता में उन्हें लेकर नाराजगी है. बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर जनता नाराज है. किसान और महिला सब परेशान हैं. पीएम मोदी महंगाई को लेकर कुछ नहीं बोलते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विकास को लेकर पिछले 10 साल में क्या किया है, उसको लेकर कुछ नहीं बोलते हैं. हर चीज में धर्म की बात हो रही है. हिंदू मुसलमान को बांटा जा रहा है.

Darjeeling संदेशखाली की महिलाओं को ‘धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया गया’: अमित शाह…

0

Darjeeling संदेशखाली की महिलाओं को ‘धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया गया’: अमित शाह…

दार्जीलिंग ।। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 10 मई को इस बात पर जोर दिया कि तृणमूल कांग्रेस संदेशखाली मुद्दे पर “चुप रहने” के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए “तुष्टिकरण (तुष्टीकरण), माफिया और भ्रष्टाचार” के पक्ष में खड़ी है। राणाघाट और बीरभूम लोकसभा क्षेत्रों में बैक-टू-बैक रैलियों को संबोधित करते हुए, श्री शाह ने आरोप लगाया कि संदेशखाली की महिलाओं को “धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया गया”, और टीएमसी के नारे ‘मां माटी मानुष’ का मजाक उड़ाते हुए कहा कि यह अब “में बदल गया है।” मुल्ला मदरसा माफिया” तुष्टीकरण की राजनीति के कारण। श्री शाह ने सुश्री बनर्जी पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम पर लोगों को “गुमराह” करने का भी आरोप लगाया, और राज्य में भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों पर टीएमसी सरकार की आलोचना की।

बंगाल में चौथे चरण के मतदान के लिए राजनीतिक दिग्गजों में कड़ा मुकाबला है

“टीएमसी का मतलब ‘तुष्टिकरण’ (तुष्टिकरण), माफिया और भ्रष्टाचार है। ममता जी, आप घुसपैठियों का रेड कार्पेट पर स्वागत करती हैं क्योंकि वे आपके वोट बैंक हैं। लेकिन, आप हिंदुओं, सिखों को नागरिकता देने का विरोध करते हैं…लोग आपको करारा जवाब देंगे,” गृह मंत्री ने कहा।

“ममता बनर्जी ‘मां माटी मानुष’ का नारा देकर मुख्यमंत्री बनीं। लेकिन कुछ ही समय में यह नारा ‘मुल्ला मदरसा माफिया’ में बदल गया।’

उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में हुई घटनाओं पर, जहां टीएमसी नेताओं के खिलाफ यौन शोषण के आरोप सामने आए हैं, श्री शाह ने कहा कि यह शर्म की बात है कि “ममता बनर्जी ने एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद दोषियों को बचाने की कोशिश की” .

Mohini Ekadashi 2024 : पापों से मुक्ति के लिए करें मोहिनी एकादशी व्रत, नोट करें दिन तारीख…

0

Mohini Ekadashi 2024 : पापों से मुक्ति के लिए करें मोहिनी एकादशी व्रत, नोट करें दिन तारीख…

सनातन धर्म में कई सारे व्रत पड़ते हैं लेकिन इन सभी में एकादशी को विशेष माना गया है जो कि हर माह में दो बार आता है अभी वैशाख का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जा रहा है जो कि भगवान विष्णु की साधना आराधना को समर्पित होती है इस दिन भक्त भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर किया जाता है इस बार यह व्रत 19 मई दिन रविवार को किया जा रहा है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वाा मोहिनी एकादशी व्रत से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

मोहिनी एकादशी की तारीख और मुहूर्त-
हिंदू पंचांग के अनुसार मोहिनी एकादशी की ​तिथि 18 मई दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 22 मिनट से आरंभ हो रही है और इस तिथि का समापन 19 मई को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई दिन रविवार को ही मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना और व्रत करना लाभकारी रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोहिनी एकादशी के दिन व्रत करने से मनुष्य के सारे पापों का अंत हो जाता है इसके अलावा कई जन्मों के पाप भी नष्ट हो जाते है। मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना लाभकारी माना जाता है ऐसा करने से कल्याणमय जीवन की प्राप्ति होती है।

ISRO ने रचा ऐसा अनोखा इतिहास कि अब दुनिया करेगी सलाम, मिली बड़ी सफलता, जानें क्या हैं पूरा मामला ?

0

ISRO ने रचा ऐसा अनोखा इतिहास कि अब दुनिया करेगी सलाम, मिली बड़ी सफलता, जानें क्या हैं पूरा मामला ?

!! भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (एएम) तकनीक की मदद से बने रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने कहा कि नया इंजन कच्चे माल में 97 प्रतिशत की बचत करता है और उत्पादन समय को 60 प्रतिशत तक कम करता है। इसरो ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि परीक्षण 9 मई को आयोजित किया गया था। इस दौरान 665 सेकेंड के समय में 3डी तकनीक की मदद से बनाए गए रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण कर एक मील का पत्थर हासिल किया गया है. इसरो द्वारा उपयोग किया जाने वाला इंजन पीएसएलवी के ऊपरी चरण का PS4 इंजन है। निर्वात स्थिति में इसका प्रणोद 7.33 kN है। इस पर इसरो ने कहा कि इंजन का उपयोग पीएसएलवी के पहले चरण (पीएस4) के रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम (आरसीएम) में भी किया जाता है। इंजन ऑक्सीडाइज़र के रूप में नाइट्रोजन टेट्रोक्साइड और प्रेशर-फेड मोड में ईंधन के रूप में मोनोमिथाइल हाइड्राज़िन का उपयोग करता है द्विप्रणोदक का यौगिक.

सीता नवमी पर करें ये 5 उपाय, धन संकट होगा दूर, घर में देवी लक्ष्मी करेंगी वास!

0

सीता नवमी पर करें ये 5 उपाय, धन संकट होगा दूर, घर में देवी लक्ष्मी करेंगी वास!

स बार सीता नवमी 16 मई को है. सीता नवमी को सीता जयंती या जानकी जयंती भी कहते हैं क्योंकि इस दिन माता सीता प्रकट हुई थीं. यह तिथि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को होती है. इस साल 16 मई को सुबह 06:22 एएम से नवमी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा, जो 17 मई को सुबह 08:48 एएम तक मान्य है. इस दिन मां जानकी की पूजा करते हैं. जिन लोगों के दांपत्य जीवन में कटुता आ गई है, ​धन का संकट परेशान कर रहा है, उन पर देवी लक्ष्मी की कृपा नहीं है, अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, उनको सीता नवमी पर कुछ ज्योतिष उपाय करने चाहिए. इसके बारे में बता रहे हैं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र.

सीता नवमी के उपाय से चमकेगा भाग्य!

1. अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य के लिए
सीता नवमी के दिन सुहागन महिलाओं को माता सीता की पूजा करनी चाहिए. उस दौरान उनको सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. माता सीता के आशीर्वाद से आपका दांपत्य जीवन खुशहाल होगा और आपको आपको अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा. सुखी जीवन के लिए आप श्री जानकी रामाभ्यां नमः मंत्र का 108 बार जाप कर सकती हैं.

2. प्रेम विवाह के लिए
यदि आप अविवाहित हैं और प्रेम संबंध में है. आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो आपको सीता नवमी के ​दिन व्रत रखकर भगवान श्री राम और माता सीता की एक साथ पूजा करनी चाहिए. माता सीता को चुनरी के साथ श्रृंगार का सामान चढ़ाएं. उसके बाद जानकी स्तोत्र का पाठ करें. मां जानकी के आशीर्वाद से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है.

3. धन संकट दूर करने के लिए
सीता नवमी के अवसर पर आप जब पूजा करें तो माता सीता को खीर का भोग लगाएं. माता सीता को देवी लक्ष्मी का अवतार माना जाता है. खीर के प्रसाद को कन्याओं को भी दें. इससे आपके संकट दूर होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है.

4. विवाह बाधा को दूर करने के लिए
यदि आपके विवाह में देरी हो रही है या कोई समस्या आ रही है तो आप प्रभु श्रीराम और माता लक्ष्मी की पूजा करें. एक पीले कपड़े में दोनों को हल्दी की गांठें अर्पित करें. सीता नवमी के दिन गुरुवार है. भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में राम अवतार लिया था. गुरुवार को विष्णु पूजा करते हैं. इस उपाय से जल्द विवाह के योग बन सकते हैं.

5. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए
सीता नवमी के दिन आप स्वयं पीले रंग के कपड़े पहन लें. माता सीता और प्रभु राम को भी पीले वस्त्र अर्पित करें. उसके बाद वहां पर एक केसरिया ध्वज लगाएं. लक्ष्मी और नारायण की कृपा से आपके आय के स्रोत बढ़ेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.