Home Blog Page 1005

भारत में तेजी से घट रही हिंदुओं की आबादी, मुसलमानों की जनसंख्या में इजाफा; सामने आई रिपोर्ट…

0

भारत में तेजी से घट रही हिंदुओं की आबादी, मुसलमानों की जनसंख्या में इजाफा; सामने आई रिपोर्ट…

भारत में हिंदुओं की भले ही बड़ी आबादी हो, लेकिन इसकी संख्या तेजी से घट रही है। वहीं, अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिमों की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 1950 से 2015 तक 65 वर्षों के अंतराल में बहुसंख्यक हिंदुओं की आबादी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस अवधि में हिंदुओं की हिस्सेदारी में 6 फीसदी की गिरावट आ गई है।

वहीं, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे दूसरे देशों की तुलना करें तो वहां बहुसंख्यक मुस्लिमों की आबादी में हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। यह सच एक सरकारी अध्ययन में सामने आया है। इससे जुड़े आंकड़े प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की साइट पर उपलब्ध हैं।

इसमें 1950 से लेकर 2015 के बीच भारत में जनसांख्यिकी में आए बदलाव के बारे में जानकारी दी गई है। स्टडी के अनुसार एक तरफ भारत में हिंदुओं की हिस्सेदारी घट गई है तो वहीं अल्पसंख्यक मुस्लिमों, ईसाई, बौद्ध और सिखों की आबादी में इजाफा हुआ। जैन और पारसियों की भी आबादी में हिस्सेदारी इस अवधि में घटी है। स्टडी के अनुसार इस अवधि में आबादी में मुस्लिमों की हिस्सेदारी 5 फीसदी बढ़ी है। इसके अलावा ईसाइयों की हिस्सेदारी में 5.38 , सिखों की 6.58 बढ़ी है। यही नहीं बौद्धों की हिस्सेदारी में इजाफा हुआ है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति ने अपनी रिपोर्ट में कुल 167 देशों का अध्ययन किया है।

म्यांमार और नेपाल में भी घटे
म्यांमार में इस अवधि में बहुसंख्यक बौद्ध समुदाय की आबादी में हिस्सेदारी 10 फीसदी तक कम हुई है। वहीं भारत में हिंदुओं की आबादी में हिस्सेदारी 6.8 प्रतिशत घट गई है। नेपाल में भी बहुसंख्यक हिंदुओं की आबादी में हिस्सेदारी 3.6 फीसदी पाक में बढ़े मुसलमान

बांग्लादेश में मुस्लिमों की हिस्सेदारी 18.5 फीसदी बढ़ गई है। वहीं, पाक में 3.75 और अफगानिस्तान में 0.29 फीसदी का इजाफा हुआ है। भूटान में बहुसंख्यक बौद्धों की आबादी 65 सालों में 17.6 बढ़ी है, जबकि श्रीलंका में यह आंकड़ा 5.25 प्रतिशत का है।

Parshuram Jayanti 2024: परशुराम जयंती क्यों है महत्वपूर्ण, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त!

0

Parshuram Jayanti 2024: परशुराम जयंती क्यों है महत्वपूर्ण, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त!

भगवान परशुराम जगतपालक भगवान विष्णु के छठवें अवतार हैं। इनका जन्म वैशाख माह की शुक्ल पक्ष को तृतीया तिथि को हुआ था। भगवान विष्णु के 10 अवतारों में भगवान परशुराम को बहुत उग्र माना गया है, जिन्होंने 21 बार दुष्ट और अत्याचारी राजाओं का संहार कर धरती को पाप से मुक्त किया था।

साल 2024 में भगवान परशुराम की जयंती 10 मई, 2024 को मनाई जाएगी।

परशुराम जयंती शुभ मुहूर्त

10 मई, 2024 को वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी और यह 11 मई की आधी रात के बाद 2 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी। भगवान परशुराम की पूजा सूर्योदय और सूर्यास्त से पहले करना शुभ माना गया है, इसलिए उनकी पूजा इस अवधि में कभी भी कर सकते हैं।

इसलिए नाम पड़ा परशुराम

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान परशुराम का नाम था ‘राम’। वे एक महान योद्धा और धनुर्विद्या सहित अन्य अस्त्रों-शस्त्रों के बेजोड़ जानकार थे। लेकिन उनका प्रिय अस्त्र था ‘फरसा’, जिससे उन्होंने दुष्टों और पापियों का संहार किया था। फरसा को संस्कृत में ‘परशु’ कहते हैं। परशु धारण करने के कारण वे ‘परशुराम’ कहलाए।

आज भी जीवित हैं भगवान परशुराम

हिन्दू धर्म में परशुराम जयंती बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी जीवित हैं। वे एकमात्र विष्णु अवतार हैं, जिसके बारे में ऐसा कहा जाता है कि उनकी मृत्यु नहीं हुई है। इसके बारे में धार्मिक ग्रथों का कहना है कि जब धरती पर ‘कल्कि अवतार’ होगा, तब वे भगवान कल्कि को अपना अस्त्र-शस्त्र सौंप कर वैकुण्ठ लोक जाएंगे।

Vegetable Prices Today: आज आपके यहां कितने में मिल रही कौन सी सब्जी? जानिए लेटेस्ट रेट!

0

Vegetable Prices Today: आज आपके यहां कितने में मिल रही कौन सी सब्जी? जानिए लेटेस्ट रेट!

बीते कई दिनों से सब्जियों के दाम में ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिल रहा। रोजाना घर में इस्तेमाल होने वाली हरी सब्जियां अगर महंगी हो जाएं तो आम आदमी का पूरा बजट हिल जाता है।

इस बीच रोजाना इनकी कीमत तय की जाती है। जानें आज का सब्जियों का रेट।

नंबर सब्जी का नाम मिनिमम/मैक्सिमम (रुपये प्रति किलो)
1 टमाटर 8/35
2 परवल 15/30
3 भिंडी 15/55
4 पत्ता गोभी 6/12
5 आलू 5/24
6 लोकी 10/25
7 प्याज 12.5/25.5
8 बैंगन 8/20
9 शिमला मिर्च 10/18
10 टिंडा 15/35
11 करेला 10/35
12 फूलगोभी 5/30
13 हरी मिर्च 12/25

 

नंबर सब्जी का नाम मिनिमम/मैक्सिमम (रुपये प्रति किलो)
1 आलू 17.5/18.5
2 टमाटर 16/17
3 हरी मिर्च 24.5/25.5
4 लोकी 12.7/13.7
5 लहसुन 84.5/85.5
6 फूलगोभी 14.5/15.5
7 शिमला मिर्च 24/24.8
8 भिंडी 27.5/28.7
9 प्याज 17/18
10 पत्ता गोभी 17/18
11 बैंगन 17/18
12 करेला 23.5/24.5

 

नंबर सब्जी का नाम मिनिमम/मैक्सिमम (रुपये प्रति किलो)
1 आलू 16/18.5
2 फूलगोभी 15.9/17.10
3 करेला 20.2/21.8
4 लोकी 10.5/12
5 प्याज 15/18.5
6 बैंगन 15.1/16.35
7 टमाटर 13.4/17.2
8 शिमला मिर्च 18/21.2
9 हरी मिर्च 20.6/24
10 भिंडी 26.2/27.8
11 पत्ता गोभी 14.25/15.5

जानकारी के लिए बता दें कि ये थोक के दाम हैं। आपके यहां कीमतों में थोड़ा फर्क देखा जा सकता है।

Lok Sabha Election 2024 पर रूस का बड़ा दावा, कहा- अमेरिका कर रहा है हस्तक्षेप की कोशिश…

0

Lok Sabha Election 2024 पर रूस का बड़ा दावा, कहा- अमेरिका कर रहा है हस्तक्षेप की कोशिश…

भारत में लोकसभा चुनाव की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। भारतीय नेताओं के बयान जहां ग्लोबल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं तो इसी बीच चुनाव में विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप की खबरें सामने आ रही हैं।

हालांकि अब रूस ने इस बात को लेकर भारत को आगाह किया है।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने किया खुलासा

भारतीय लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए रूस ने बड़ा दावा किया है। रूस का कहना है कि अमेरिका, भारत की अंदरुनी राजनीति में अस्थिरता उत्पन्न करने के लिए चुनाव में दखलअंदाजी करने की कोशिश कर रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं।

पन्नू मर्डर केस पर पूछा सवाल

मारिया ने पन्नू मर्डर केस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका ने खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू मर्डर केस में भारत की भूमिका का दावा किया था। मगर अभी तक अमेरिका ने इस बारे में दुनिया को कोई सबूत नहीं दिया है।

अमेरिका को नहीं भारत के इतिहास की समझ- मारिया

मारिया ने कहा कि अमेरिका को भारत की राष्ट्रीय मानसिकता और इतिहास के बारे में नहीं पता है। इसीलिए अमेरिका अक्सर भारत पर बिना किसी सबूत के आरोप लगाता है। अमेरिका का ये बर्ताव भारत के लिए बेहद अपमानजनक है। अमेरिका भारत में राजनीति अस्थिरता लाने और लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए ये सब कर रहा है।

USCIRF की रिपोर्ट ने किया था दावा

बता दें कि हाल ही में USCIRF ने अपनी रिपोर्ट में भारत की आलोचना की थी। इस अमेरिकी एजेंसी का कहना था कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन किया जाता है। रिपोर्ट में भारत में अन्य कई आरोप लगे थे। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसपर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि USCIRF भारत के खिलाफ प्रचार कर रहा है।

मारिया ने मांगा पन्नू मर्डर केस का सबूत

इसी कड़ी में रूसी प्रवक्ता मारिया ने भी अमेरिका की इस रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए पन्नू मर्डर केस में भारत की भूमिका के सबूत सामने रखने की बात कही है। मारिया का कहना है कि अगर सचमुच पन्नू को मारने में भारतीय खूफिया एजेंसी के अफसर का हाथ है तो उसके सबूत पेश करने में अमेरिका इतना क्यों हिचकिचा रहा है? अमेरिका ने इस संदर्भ में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Garuda Purana: गरुड़ पुराण की 5 बातों का रखें ध्यान, पूर्वजों का मिलेगा आशिर्वाद…

0

Garuda Purana: गरुड़ पुराण की 5 बातों का रखें ध्यान, पूर्वजों का मिलेगा आशिर्वाद…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सनातन धर्म में कुल 18 पुराण है। जिसमें सभी का अपना-अपना महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गरुड़ पुराण एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक की सारी बातें विस्तार से बताई गई हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, गरुड़ पुराण में कुल श्लोकों की संख्या 19 हजार हैं। इस 19 हजार श्लोक में मनुष्य से संबंधित 7 हजार श्लोक हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में गरुड़ पुराण का पाठ किसी की मृत्यु के बाद कराया जाता है। मान्यता है कि मृत व्यक्ति की आत्मा 13 दिन तक उस घर में वास करती है। आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए घर में गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाता है।

गरुड़ पुराण ग्रंथ में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातों का वर्णन किया गया है जिसे मानने से व्यक्ति का जीवन धन्य हो जाता है। साथ ही व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी मात नहीं खा सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गुरुड़ पुराण में मनुष्य से संबंधित किन बातों के बारे में वर्णन किया गया है।

गरुड़ पुराण के 5 बातों का रखें ध्यान

गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग प्रतिदिन गंदे कपड़े पहनते हैं। उनके जीवन में आर्थिक तंगी होने लगती है। इसलिए अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो रोजाना साफ वस्त्र धारण करें। मान्यता है कि रोजाना साफ वस्त्र धारण करने से मन को शांति मिलती है साथ ही हमारे पूर्वज प्रसन्न होते हैं।

यदि आप तुलसी की पूजा रोज करते हैं तो ऐसा करने से आपको नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति मिल जाती हैं। साथ ही सभी तरह के बीमारियों के भी छुटकारा मिलता है।

गरुड़ पुराण के अनुसार, प्रतिदिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

मान्यता है कि जो लोग प्रतिदिन सुबह जल्दी उठते हैं, उनकी आयु लंबी होती है। स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ता है। साथ ही उन पर मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो आप सच्चे मन से गरीब व्यक्ति को दान करें। ऐसा करने से आपको जल्द धन का लाभ हो सकता है।

CG Board Result 2024: छात्रों का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ बोर्ड जल्द ही जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट…

0

CG Board Result 2024: छात्रों का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ बोर्ड जल्द ही जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट…

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. गुरुवार (9 मई) को दोपहर 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दोनों ही क्लास के रिजल्ट जारी करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

इसके लिए शिक्षा विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने की वजह से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू (IAS) के द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा. साथ ही 10वीं और 12वीं के छात्रों की मेरिट सूची भी जारी की जाएगी. छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. 10वीं और 12वीं के छात्र पिछले साल की तरह परीक्षा परिणाम मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

बोर्ड एग्जाम परीक्षार्थियों का आकंड़ा
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है. अब से कुछ ही समय में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा बोर्ड एग्जाम के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में 3 लाख 45 हजार 556 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जबकि बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 2 लाख 61 हजार 22 छात्र-छात्राओं ने एग्जाम दिया था. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रिजल्ट घोषित करने के लिए सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं.

हालांकि इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के नतीजे छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री नहीं कर पाएंगे. इसकी वजह यह है कि लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता देश भर में लागू है, ऐसे में माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू के द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा.

टॉपर्स को कराई जाती है हेलीकॉप्टर की सैर
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल शिक्षा मंत्री के द्वारा हेलीकॉप्टर की सैर कराई जाती है. पिछले कुछ सालों से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं में अच्छे मार्क्स लाकर अपने जिले और प्रदेश का नाम रौशन किया है.

इस बार देखना होगा कि छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में किस जिले के छात्र-छात्राएं 10वीं और 12वीं बोर्ड में टॉपर की लिस्ट में शामिल होते हैं. छात्रों के साथ-साथ उनके पैरेंट्स को भी अपने बच्चों के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.आज गुरुवार दोपहर 12:30 बजे नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद छात्र अपना परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर देख सकेंगे.

छात्र इस लिंक से भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं

https://cgbse.nic.in

https://cg.results.nic.in

https://results.cg.nic.in

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए ओडिशा दौरे के लिए रवाना, पत्रकारों से चर्चा में सोनिया गाँधी के बयान पर सीएम साय का पलटवार…

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए ओडिशा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में सीएम साय ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया के बयान का पलटवार किया है। सीएम ने कांग्रेस को चुनाव में मुद्दा विहीन पार्टी बताया है। साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ईवीएम के बयान का करारा जवाब दिया है।

सीएम साय ने तीसरे चरण के चुनाव को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का तीसरे चरण के साथ ही छत्तीसगढ़ में समापन हो गया है। उन्होंने कहा कि यहां अच्छे से चुनाव संपन्न हुआ है। जिस तरह से हमने प्रदेश का दौरा कि हम पूरे विश्वास के साथ यह कह सकते हैं कि हम पूरी 11 सीटों पर सीत कर आ रहे हैं। हमारा भरोशा है हमने सभी से फीडबैक लिया है, हमारे सभी प्रत्याशी चुनाव जीतकर लोकसभा जाएंगे।

सोनिया गांधी के बयान पर सीएम साय ने कहा

बीते दिनों सोनिया गांधी के बेरोजगारी के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। सीएम ने कहा कि यह लोग घूम फिर कर उसी में आ जाते हैं। साल 2024 के में कांग्रेस की जो दुर्गति होने वाली है, वह देश की जनता देखेगी।

हार का ठीकरा EVM पर फोड़ती है कांग्रेस- साय

EVM पर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर सीएम साय ने कहा कि जब-जब कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने लगती है तो अपनी इस हार का जिम्मेदार EVM को ठहराना शुरू कर देती है। सीएम ने कहा कि यह कांग्रेस का चरित्र है जब चुनाव जीतते हैं तो कोई सवाल नहीं करता और जब हारते हैं तो EVM दोषी हो जाती है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, निर्वाचन आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ को रिजल्ट जारी करने की अनुमति…

0

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट, CGBSE ने जारी किया नोटिस

CGBSE कल दोपहर 12:30 पर जारी करेगा रिजल्ट। दोनों नतीजे एक साथ होंगे जारी। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, रायपुर (CGBSE) की ओर से क्लास 10th एवं 12th रिजल्ट

(CGBSE CG Board Exam 10th 12th Results 2024 Date) सीजी बोर्ड की ओर से रिजल्ट 9 मई को रिजल्ट घोषित कर दिए जायेगा। इस वर्ष सीजी बोर्ड परीक्षाओं में कुल 7 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इसमें से 10th में कुल 3 लाख और 12वीं में 4 लाख स्टूडेंट्स हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th 12th रिजल्ट के लिए तैयारियां पूरी। 9 मई को परिणाम हो सकते हैं जारी। निर्वाचन आयोग से मिल चुकी है नतीजे जारी होने की अनुमति।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। निर्वाचन आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ (CGBSE) को रिजल्ट जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
इसके बाद अब सीजीबीएसई की ओर से हाई स्कूल (10th क्लास) और सीनियर सेकेंड्री (12th क्लास) रिजल्ट 9 मई को जारी करने की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा दोपहर 12:30 पर जारी किया जाएगा जिसके बाद डायरेक्ट लिंक CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद आप रोल नंबर की मदद स अपने नतीजे चेक कर पाएंगे।

CG Board 10th 12th Result 2024: सीजी बोर्ड के सचिव की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की नोटिफिकेशन सचिव श्रीमती पुष्पा साहू की ओर से जारी की गई है जिसमें रिजल्ट डेट एवं समय की जानकारी दी गई है।

 

/

Chhattisgarh Board Results 2024: इन तारीखों के बीच हुए 12वीं के एग्जाम

 सीजी बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम का आयोजन 1 मार्च से 23 मार्च तक किया गया था। 12वीं में इस वर्ष 3 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

CGBSE 10th 12th Result 2024: मंडल के सभागार में जारी होंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th 12th रिजल्ट मंडल के सभागार में बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में जारी किये जाएंगे।

CG Result 2024 Live: CGBSE ने जारी किया नोटिस

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की तारीख व समय को लेकर नोटिस CGBSE ने आज, 8 मई को जारी कर दिया।

CGBSE 10th 12th Results 2024 Live: आ गई डेट, कल घोषित होंगे नतीजे

जैसा कि उम्मीद की जा रही थी CGBSE ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तिथि और समय का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार परिणाम कल यानी बृहस्पतिवार, 9 मई को दोपहर 12.30 बजे जारी किया जाएगा।

CGBSE Result 2024 Live: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

 सीजी बोर्ड 2024 रिजल्ट इन वेबसाइट्स से चेक किया जा सकेगा –

cgbse.nic.in , results.cg.nic.in , cg.results.nic.in

CG Board 10th 12th Result 2024 Date: नोटिफिकेशन जारी, कल जारी होगा सीजी बोर्ड रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक कल दोपहर 12:30 पर हाई स्कूल एवं हायर सेकेंड्री रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

 

/

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में हुई 71.06% वोटिंग…

0

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में हुई 71.06% वोटिंग…

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में वोटर ने बंपर वोटिंग की है. यह वोटिंग साल 2019 में हुई वोटिंग से भी ज्यादा है. तीसरे चरण की वोटिंग में राज्य की 7 सीटों पर 71.06% मतदान हुआ. साल 2019 में राज्य में इस चरण के चुनाव में 70. 87 फीसदी मतदान हुआ था.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जनता ने इस लोकसभा चुनाव में बंपर वोटिंग की है.

रायपुर. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग हुई. तीसरे चरण की वोटिंग में राज्य की 7 सीटों पर 71.06% मतदान हुआ. यह वोटिंग साल 2019 की वोटिंग से 0.19 फीसदी ज्यादा है. साल 2019 में राज्य में इस चरण के चुनाव में 70. 87 फीसदी मतदान हुआ था. इस बार के चुनाव में राज्य में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हुई. अब 4 जून को इस चुनाव का रिजल्ट जारी होगा. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में इस बार सबसे ज्यादा सरगुजा लोकसभा में 78.78% मतदान हुआ. रायगढ़ लोकसभा में 78.43%, कोरबा लोकसभा में 75.56%, दुर्ग लोकसभा में 72.29%, रायपुर लोकसभा में 66.02%, जांजगीर-चांपा लोकसभा में 65.92% और बिलासपुर लोकसभा में 63.95% मतदान हुआ. राज्य में पहले चरण में 68.30% मतदान हुआ था. जबकि, दूसरे चरण में जनता ने 76.24% वोटिंग की थी.

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेवन क्षीरसागर ने कहा कि माओवाद क्षेत्रों में दो चरणों में मतदान हुआ. यहां मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. तीसरे चरण का चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. राज्य में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई. अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है. इस उत्सव में सभी सुरक्षा बल के जवानों, आम जनता, अधिकारी-कर्मचारियों, राजनीतिक दलों ने अच्छी भूमिका अदा की है.

2019 में क्या था मतदान का आंकड़ा
चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, साल 2019 में सरगुजा में 77.29 फीसदी, रायगढ़ में 77.70 फीसदी, जांजगीर-चांपा 65.57 फीसदी, कोरबा में 75.34 फीसदी, बिलासपुर में 64.36 फीसदी, दुर्ग में 71.66 फीसदी और रायपुर में 65.99 फीसदी मतदान हुआ था.

Arvind Kejriwal Judicial Custody: आबकारी नीति मामला: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाई…

0

Arvind Kejriwal Judicial Custody: आबकारी नीति मामला: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाई…

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 13 और दिन के लिए बढ़ा दिया है. यानी निचली अदालत के इस फैसले के मुताबिक, सीएम केजरीवाल को 20 मई तक तिहाड़ जेल में रहना होगा.

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के आबकारी नीति मामले में ईडी ने 21 मार्च को मुख्यमंत्री केजरीवाल को अरेस्ट किया था. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल 2024 को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था.

इससे पहले 23 मार्च को दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी थी. उस दौरान सीएम केजरीवाल को कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था.

प्रवर्तन निदेशालय ने लगाया था ये आरोप
दरअसल, ईडी का दावा है कि दिल्ली की एक्साज पॉलिसी को तैयार करने में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है. ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल इस मामले में मुख्य आरोपी की तरह पेश किया. इसी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ संजय सिंह को भी अरेस्ट किया गया था. फिलहाल, संजय सिंह जमानत पर बाहर हैं.

ईडी ने यह भी दावा किया था कि शराब नीति केस में इकट्ठा किए गए पैसों को आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया था. इसके अलावा, कई और जगहों पर भी ये पैसे इस्तेमाल किए गए थे. हालांकि, AAP की ओर से सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया गया था. वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से यह भी कहा गया था कि लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया गया है.

वहीं, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वे बदले की भावना के तहत सीएम अरविंद केजरीवाल को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं.