Home Blog Page 1006

Garuda Purana: गरुड़ पुराण की 5 बातों का रखें ध्यान, पूर्वजों का मिलेगा आशिर्वाद…

0

Garuda Purana: गरुड़ पुराण की 5 बातों का रखें ध्यान, पूर्वजों का मिलेगा आशिर्वाद…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सनातन धर्म में कुल 18 पुराण है। जिसमें सभी का अपना-अपना महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गरुड़ पुराण एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक की सारी बातें विस्तार से बताई गई हैं।

ज्योतिषियों के अनुसार, गरुड़ पुराण में कुल श्लोकों की संख्या 19 हजार हैं। इस 19 हजार श्लोक में मनुष्य से संबंधित 7 हजार श्लोक हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में गरुड़ पुराण का पाठ किसी की मृत्यु के बाद कराया जाता है। मान्यता है कि मृत व्यक्ति की आत्मा 13 दिन तक उस घर में वास करती है। आत्मा की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए घर में गरुड़ पुराण का पाठ कराया जाता है।

गरुड़ पुराण ग्रंथ में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातों का वर्णन किया गया है जिसे मानने से व्यक्ति का जीवन धन्य हो जाता है। साथ ही व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी मात नहीं खा सकता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि गुरुड़ पुराण में मनुष्य से संबंधित किन बातों के बारे में वर्णन किया गया है।

गरुड़ पुराण के 5 बातों का रखें ध्यान

गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग प्रतिदिन गंदे कपड़े पहनते हैं। उनके जीवन में आर्थिक तंगी होने लगती है। इसलिए अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो रोजाना साफ वस्त्र धारण करें। मान्यता है कि रोजाना साफ वस्त्र धारण करने से मन को शांति मिलती है साथ ही हमारे पूर्वज प्रसन्न होते हैं।

यदि आप तुलसी की पूजा रोज करते हैं तो ऐसा करने से आपको नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति मिल जाती हैं। साथ ही सभी तरह के बीमारियों के भी छुटकारा मिलता है।

गरुड़ पुराण के अनुसार, प्रतिदिन स्नान-ध्यान करने के बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

मान्यता है कि जो लोग प्रतिदिन सुबह जल्दी उठते हैं, उनकी आयु लंबी होती है। स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ता है। साथ ही उन पर मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, तो आप सच्चे मन से गरीब व्यक्ति को दान करें। ऐसा करने से आपको जल्द धन का लाभ हो सकता है।

CG Board Result 2024: छात्रों का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ बोर्ड जल्द ही जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट…

0

CG Board Result 2024: छात्रों का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ बोर्ड जल्द ही जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट…

छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. गुरुवार (9 मई) को दोपहर 12:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दोनों ही क्लास के रिजल्ट जारी करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

इसके लिए शिक्षा विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू होने की वजह से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू (IAS) के द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा. साथ ही 10वीं और 12वीं के छात्रों की मेरिट सूची भी जारी की जाएगी. छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. 10वीं और 12वीं के छात्र पिछले साल की तरह परीक्षा परिणाम मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

बोर्ड एग्जाम परीक्षार्थियों का आकंड़ा
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है. अब से कुछ ही समय में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा बोर्ड एग्जाम के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे. साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में 3 लाख 45 हजार 556 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. जबकि बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 2 लाख 61 हजार 22 छात्र-छात्राओं ने एग्जाम दिया था. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने रिजल्ट घोषित करने के लिए सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं.

हालांकि इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के नतीजे छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री नहीं कर पाएंगे. इसकी वजह यह है कि लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता देश भर में लागू है, ऐसे में माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू के द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा.

टॉपर्स को कराई जाती है हेलीकॉप्टर की सैर
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल शिक्षा मंत्री के द्वारा हेलीकॉप्टर की सैर कराई जाती है. पिछले कुछ सालों से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं में अच्छे मार्क्स लाकर अपने जिले और प्रदेश का नाम रौशन किया है.

इस बार देखना होगा कि छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में किस जिले के छात्र-छात्राएं 10वीं और 12वीं बोर्ड में टॉपर की लिस्ट में शामिल होते हैं. छात्रों के साथ-साथ उनके पैरेंट्स को भी अपने बच्चों के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है.आज गुरुवार दोपहर 12:30 बजे नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद छात्र अपना परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर देख सकेंगे.

छात्र इस लिंक से भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं

https://cgbse.nic.in

https://cg.results.nic.in

https://results.cg.nic.in

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए ओडिशा दौरे के लिए रवाना, पत्रकारों से चर्चा में सोनिया गाँधी के बयान पर सीएम साय का पलटवार…

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए ओडिशा दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में सीएम साय ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया के बयान का पलटवार किया है। सीएम ने कांग्रेस को चुनाव में मुद्दा विहीन पार्टी बताया है। साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ईवीएम के बयान का करारा जवाब दिया है।

सीएम साय ने तीसरे चरण के चुनाव को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का तीसरे चरण के साथ ही छत्तीसगढ़ में समापन हो गया है। उन्होंने कहा कि यहां अच्छे से चुनाव संपन्न हुआ है। जिस तरह से हमने प्रदेश का दौरा कि हम पूरे विश्वास के साथ यह कह सकते हैं कि हम पूरी 11 सीटों पर सीत कर आ रहे हैं। हमारा भरोशा है हमने सभी से फीडबैक लिया है, हमारे सभी प्रत्याशी चुनाव जीतकर लोकसभा जाएंगे।

सोनिया गांधी के बयान पर सीएम साय ने कहा

बीते दिनों सोनिया गांधी के बेरोजगारी के बयान को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। सीएम ने कहा कि यह लोग घूम फिर कर उसी में आ जाते हैं। साल 2024 के में कांग्रेस की जो दुर्गति होने वाली है, वह देश की जनता देखेगी।

हार का ठीकरा EVM पर फोड़ती है कांग्रेस- साय

EVM पर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर सीएम साय ने कहा कि जब-जब कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने लगती है तो अपनी इस हार का जिम्मेदार EVM को ठहराना शुरू कर देती है। सीएम ने कहा कि यह कांग्रेस का चरित्र है जब चुनाव जीतते हैं तो कोई सवाल नहीं करता और जब हारते हैं तो EVM दोषी हो जाती है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, निर्वाचन आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ को रिजल्ट जारी करने की अनुमति…

0

CG Board Result 2024 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट, CGBSE ने जारी किया नोटिस

CGBSE कल दोपहर 12:30 पर जारी करेगा रिजल्ट। दोनों नतीजे एक साथ होंगे जारी। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, रायपुर (CGBSE) की ओर से क्लास 10th एवं 12th रिजल्ट

(CGBSE CG Board Exam 10th 12th Results 2024 Date) सीजी बोर्ड की ओर से रिजल्ट 9 मई को रिजल्ट घोषित कर दिए जायेगा। इस वर्ष सीजी बोर्ड परीक्षाओं में कुल 7 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इसमें से 10th में कुल 3 लाख और 12वीं में 4 लाख स्टूडेंट्स हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th 12th रिजल्ट के लिए तैयारियां पूरी। 9 मई को परिणाम हो सकते हैं जारी। निर्वाचन आयोग से मिल चुकी है नतीजे जारी होने की अनुमति।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। निर्वाचन आयोग की ओर से माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ (CGBSE) को रिजल्ट जारी करने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
इसके बाद अब सीजीबीएसई की ओर से हाई स्कूल (10th क्लास) और सीनियर सेकेंड्री (12th क्लास) रिजल्ट 9 मई को जारी करने की घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा दोपहर 12:30 पर जारी किया जाएगा जिसके बाद डायरेक्ट लिंक CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद आप रोल नंबर की मदद स अपने नतीजे चेक कर पाएंगे।

CG Board 10th 12th Result 2024: सीजी बोर्ड के सचिव की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की नोटिफिकेशन सचिव श्रीमती पुष्पा साहू की ओर से जारी की गई है जिसमें रिजल्ट डेट एवं समय की जानकारी दी गई है।

 

/

Chhattisgarh Board Results 2024: इन तारीखों के बीच हुए 12वीं के एग्जाम

 सीजी बोर्ड इंटरमीडिएट एग्जाम का आयोजन 1 मार्च से 23 मार्च तक किया गया था। 12वीं में इस वर्ष 3 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।

CGBSE 10th 12th Result 2024: मंडल के सभागार में जारी होंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th 12th रिजल्ट मंडल के सभागार में बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में जारी किये जाएंगे।

CG Result 2024 Live: CGBSE ने जारी किया नोटिस

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट की तारीख व समय को लेकर नोटिस CGBSE ने आज, 8 मई को जारी कर दिया।

CGBSE 10th 12th Results 2024 Live: आ गई डेट, कल घोषित होंगे नतीजे

जैसा कि उम्मीद की जा रही थी CGBSE ने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी करने की तिथि और समय का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार परिणाम कल यानी बृहस्पतिवार, 9 मई को दोपहर 12.30 बजे जारी किया जाएगा।

CGBSE Result 2024 Live: इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

 सीजी बोर्ड 2024 रिजल्ट इन वेबसाइट्स से चेक किया जा सकेगा –

cgbse.nic.in , results.cg.nic.in , cg.results.nic.in

CG Board 10th 12th Result 2024 Date: नोटिफिकेशन जारी, कल जारी होगा सीजी बोर्ड रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक कल दोपहर 12:30 पर हाई स्कूल एवं हायर सेकेंड्री रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

 

/

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में हुई 71.06% वोटिंग…

0

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में हुई 71.06% वोटिंग…

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में वोटर ने बंपर वोटिंग की है. यह वोटिंग साल 2019 में हुई वोटिंग से भी ज्यादा है. तीसरे चरण की वोटिंग में राज्य की 7 सीटों पर 71.06% मतदान हुआ. साल 2019 में राज्य में इस चरण के चुनाव में 70. 87 फीसदी मतदान हुआ था.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जनता ने इस लोकसभा चुनाव में बंपर वोटिंग की है.

रायपुर. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग हुई. तीसरे चरण की वोटिंग में राज्य की 7 सीटों पर 71.06% मतदान हुआ. यह वोटिंग साल 2019 की वोटिंग से 0.19 फीसदी ज्यादा है. साल 2019 में राज्य में इस चरण के चुनाव में 70. 87 फीसदी मतदान हुआ था. इस बार के चुनाव में राज्य में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा नहीं हुई. अब 4 जून को इस चुनाव का रिजल्ट जारी होगा. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में इस बार सबसे ज्यादा सरगुजा लोकसभा में 78.78% मतदान हुआ. रायगढ़ लोकसभा में 78.43%, कोरबा लोकसभा में 75.56%, दुर्ग लोकसभा में 72.29%, रायपुर लोकसभा में 66.02%, जांजगीर-चांपा लोकसभा में 65.92% और बिलासपुर लोकसभा में 63.95% मतदान हुआ. राज्य में पहले चरण में 68.30% मतदान हुआ था. जबकि, दूसरे चरण में जनता ने 76.24% वोटिंग की थी.

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेवन क्षीरसागर ने कहा कि माओवाद क्षेत्रों में दो चरणों में मतदान हुआ. यहां मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. तीसरे चरण का चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. राज्य में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित नहीं हुई. अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है. इस उत्सव में सभी सुरक्षा बल के जवानों, आम जनता, अधिकारी-कर्मचारियों, राजनीतिक दलों ने अच्छी भूमिका अदा की है.

2019 में क्या था मतदान का आंकड़ा
चुनाव आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, साल 2019 में सरगुजा में 77.29 फीसदी, रायगढ़ में 77.70 फीसदी, जांजगीर-चांपा 65.57 फीसदी, कोरबा में 75.34 फीसदी, बिलासपुर में 64.36 फीसदी, दुर्ग में 71.66 फीसदी और रायपुर में 65.99 फीसदी मतदान हुआ था.

Arvind Kejriwal Judicial Custody: आबकारी नीति मामला: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाई…

0

Arvind Kejriwal Judicial Custody: आबकारी नीति मामला: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाई…

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 13 और दिन के लिए बढ़ा दिया है. यानी निचली अदालत के इस फैसले के मुताबिक, सीएम केजरीवाल को 20 मई तक तिहाड़ जेल में रहना होगा.

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली के आबकारी नीति मामले में ईडी ने 21 मार्च को मुख्यमंत्री केजरीवाल को अरेस्ट किया था. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल 2024 को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया था.

इससे पहले 23 मार्च को दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी थी. उस दौरान सीएम केजरीवाल को कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था.

प्रवर्तन निदेशालय ने लगाया था ये आरोप
दरअसल, ईडी का दावा है कि दिल्ली की एक्साज पॉलिसी को तैयार करने में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है. ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल इस मामले में मुख्य आरोपी की तरह पेश किया. इसी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ संजय सिंह को भी अरेस्ट किया गया था. फिलहाल, संजय सिंह जमानत पर बाहर हैं.

ईडी ने यह भी दावा किया था कि शराब नीति केस में इकट्ठा किए गए पैसों को आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल किया था. इसके अलावा, कई और जगहों पर भी ये पैसे इस्तेमाल किए गए थे. हालांकि, AAP की ओर से सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया गया था. वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से यह भी कहा गया था कि लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट किया गया है.

वहीं, आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वे बदले की भावना के तहत सीएम अरविंद केजरीवाल को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर का मौसम एक बार फिर बदला बदली बारिश से रायपुर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

0

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर का मौसम एक बार फिर बदला बदली बारिश से रायपुर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी रायपुर का मौसम एक बार फिर बदला बदली बारिश से रायपुर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार दो घंटे की बारिश से वातावरण में ठंडक रायपुर में दो घंटे में करीब 12 मिमी हुई बारिश अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना’ पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी रायपुर का मौसम एक बार फिर बदला गया। बदली बारिश से रायपुर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक रायपुर का मौसम ऐसा ही रहेगा। दो दिनों तक गर्मी कम रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका उत्तरी अंदरूनी ओडिशा से राजस्थान के बीच विस्तारित है। हवा की अनियमित गति विदर्भ से तमिलनाडु तक मौजूद है। इसके प्रभाव से बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की वर्ष होने की संभावना है। साथ ही हवा की गति अधिक होने और ओलावृष्टि भी होने का अनु‌मान है।

बदले मौसम का तापमान चार डिग्री लुढ़का : इससे पहले मंगलवार को रायपुर का मौसम सुबह से बदल गया। सुबह से बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। लेकिन दिन चढ़ते ही लोग एक बार फिर गर्मी से परेशान नजर आए। शाम के समय रायपुर का मौसम एक बा‍र फिर बदल गया। दो घंटे तक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। सोमवार को रायपुर का तापमान अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक था, लेकिन मंगलवार को अचानक बदले मौसम से तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री था।

जानिए अन्‍य शहरों का तापमान :  बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री, पेंड्रारोड में 38.2 डिग्री, जगदलपुर में 25.6 डिग्री, दुर्ग में 36.4 डिग्री, राजनांदगांव में 41.6 डिग्री और अंबिकापुर में 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जगदलपुर में 61 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है। जबकि रायपुर में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। रायपुर में बुधवार को भी आकाश मेघमय रहेगा और अंधड़, गरज-चमक, वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

पीएम मोदी की तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनावी रैलियां ;13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान पीएम मोदी का देशभर में चुनाव प्रचार जारी…

0

पीएम मोदी की तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनावी रैलियां ;13 मई को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान पीएम मोदी का देशभर में चुनाव प्रचार जारी…

पीएम मोदी ने दिन की शुरुआत तेलंगाना में करीमनगर जिले के वेमुलावाड़ा स्थित श्री राज राजेश्वर स्वामी देवस्थानम में पूजा अर्चना की । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है।

”आज पीएम मोदी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनावी रैलियां और रोड शो कर रहे हैं।”

अंबानी-अदाणी से कितना माल उठाया कि उनका नाम लेना बंद कर दिया पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना…

पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे ने पहले राफेल-राफेल किया। यह बंद हुआ तो उन्होंने पिछले पांच वर्षों में हर समय ‘5 उद्योगपतियों’ के बारे में बात करना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने ‘अंबानी-अडानी’ कहना शुरू कर दिया, लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद उन्होंने ‘अंबानी-अडानी’ को गाली देना बंद कर दिया, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि ऐसा क्यों। शहजादा ये घोषणा करें कि अंबानी-अडानी से कितना माल उठाया है। समझौता यह हुआ कि आपने रातों-रात ‘अंबानी-अडानी’ को गाली देना बंद कर दिया।’ करीमगंज की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे चरण में ही विपक्ष फ्यूज हो गया है। कांग्रेस ही देश में समस्याओं की सबसे बड़ी जननी है। पीएम मोदी ने कहा, करप्शन कांग्रेस-BRS का कॉमन कैरेक्टर है। ये दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं। लेकिन, बैकडोर से दोनों एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं।

छत्तीसगढ़ : रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा भेजे गए जेल, सिंडीकेट बनाकर रची घोटाले की साजिश…

0

छत्तीसगढ़ : रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा भेजे गए जेल, सिंडीकेट बनाकर रची घोटाले की साजिश…

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो दिन की रिमांड पूरी होने पर सोमवार को रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा भेजे गए जेल, 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे’

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो दिन की रिमांड पूरी होने पर रिटायर्ड आइएएस अनिल टुटेजा को विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। टुटेजा अगले 14 दिन जेल में ही रहेंगे। शराब घोटाला केस में नई इसीआइआर दर्ज होने के बाद ईडी की टीम एक्शन मोड पर आ गई है। ईडी ने रिटायर्ड अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को हफ्तेभर पहले हिरासत में लिया था।

बेटे को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया और पिछले रविवार की सुबह ईडी ने गिरफ्तारी के बाद टुटेजा को कोर्ट में पेश किया। नियमित कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तीन दिन बाद उन्हें ईडी ने अपनी रिमांड पर लिया और लंबी पूछताछ की। चार मई को टुटेजा की दो दिन की रिमांड मिली, जिसके बाद उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।

शराब घोटाला मामले में आठ अप्रैल को मनी लाड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की इसीआइआर को रद कर दिया था। जिसके बाद अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश समेत छह आरोपितों को राहत मिली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दो दिन बाद ही इस केस में ईओडब्ल्यू की एफआइआर को आधार बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने नई इसीआइआर दर्ज की थी।

इसके बाद ही ईडी ने फिर से कार्रवाई शुरू की। इसी की जांच के तहत रिटायर्ड आइएएस टुटेजा को हिरासत में लिया था। नई रिपोर्ट शराब घोटाले में मनी लाड्रिंग से जुड़ी हुई है, जो पूर्व की इसीआईआर में नहीं था। यही वजह है कि सालभर पहले वाली इसीआईआर को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। नई रिपोर्ट में ईडी ने अनिल टुटेजा को ही पूरे घोटाले और मनी लाड्रिंग का मास्टरमाइंड बताया है।

सिंडीकेट बनाकर रची घोटाले की साजिश : ईडी की ओर से कोर्ट में टूटेजा के खिलाफ पेश किए दस्तावेजों में आरोप लगाया है कि सरकार के पावरफुल अफसर होने की वजह से टूटेजा ने सिंडिकेट बनाकर पूरे घोटाले की साजिश रची। इस साजिश में उन्होंने ही कारोबारी अनवर ढेबर और अरूणपति त्रिपाठी को शराब की मार्केटिंग के लिए बनाए गए कार्पोरेशन का एमडी बनवाया था। ईडी ने डेढ़ दर्जन पन्नों में गिरफ्तारी के लिए आधार तैयार किया था। इन पन्नों में ईडी ने बताया है कि शराब घोटाला क्या था? इस में अपराध कैसे हुआ? कैसे मनी लाड्रिंग की गई? और आखिर में इसमें अनिल टुटेजा की क्या भूमिका थी। ईडी ने अनिल टुटेजा को कथित शराब घोटाले का आर्किटेक्ट आफ लिकर स्कैम लिखा है।

छत्तीसगढ़ ; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान…

0

छत्तीसगढ़ ; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान…

मख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कंगाले ने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए ‘छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान’ का संदेश दिया।
लोकसभा निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में मतदान जारी है।