Home Blog Page 1010

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने महाराष्‍ट्र के लिए 40 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी

0

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने महाराष्‍ट्र के लिए 40 स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, रमेश चेन्‍नि‍थला और अन्य पार्टी नेता प्रचार करेंगे।

स्‍टार प्रचारकों में गांधी परिवार से सोन‍िया और प्र‍ियंका को मिलाकर कुल पांच महिलाओं को जगह मिली है। लिस्‍ट में नानाभाऊ पटाेले, बालासाहेब थोराट, विजय वडेट्टीवार, सुशील कुमार शिंदे, पृथ्‍वीराज चव्‍हाण, मुकुल वासनि‍क, अविनाश पांडे, इमरान प्रतापगढ़ी, माणिक राव ठाकरे, वर्षाताई गायकवाड़, सतेज (बंटी) पाटिल, चंद्रकांत, यशोमती ठाकुर, शिवाजी राव मोघे शामिल हैं।

स्‍टार प्रचारकों में इन्‍हें भी मिली जगह

इसके अलावा आरिफ नसीम खान, अमित देशमुख, कुणाल पाटिल, हुसैन दलवई, रमेश बागवे, विश्‍वजीत कदम, कुमार केतकर, भालचंद्र मुंगेरकर, अशोक भाई जगताप, राजेश शर्मा, मुजफ्फर हुसैन, अभिज‍ित वंजारी, रामहिर रूपंवर, अतुल लोंढे, सचिन सावंत, इब्राहिम शेख (भाईजान), सुन‍िल अहिरे, वजाहत मिर्जा, अनंत ग‍ड्गिल और संध्‍याताई सवालखे को स्‍टार प्रचारक बनाया गया है।

महाराष्‍ट्र में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है कांग्रेस

कांग्रेस यहां महा विकास अघाड़ी में शामिल है, जि‍समें एनसीपी शरतचंद्र पवार और श‍िवसेना उद्धव बाल ठाकरे साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। महाराष्‍ट्र की 48 सीटों पर बंटवारा करते हुए शिवसेना (यूबीटी) 21 सीट, कांग्रेस 17 सीट और एनसीपी (एसपी) 10 सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं विरोधी गठबंधन एनडीए ने भी सभी सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे हैं।

तीसरे चरण में महाराष्‍ट्र की 11 सीटों पर वोटिंग

देशभर में कई राज्‍यों में तीसरे चरण के तहत 7 मई को 94 सीटों पर वोट‍िंंग है। इस चरण में बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ प्रमुख राज्यों में वाेटिंग होगी। तीसरे चरण में महाराष्‍ट्र में 11 सीटों बारामती, रायगढ़, धाराशिव, लातूर (एससी), सोलापुर (एससी), माधा, सांगली, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले पर वोटिंग हाेगी

महाराष्‍ट में दो चरणों में 13 सीटों पर हो चुका चुनाव

महाराष्‍ट्र में 19 अप्रैल को पहले चरण में पांच सीटों पर वोटिंग हुई थी। इनमें चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, रामटेक और नागपुर शामिल थी।

दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महाराष्‍ट्र की आठ सीटों में पश्चिमी विदर्भ की बुलढाणा, अकोला अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम सीट और मराठवाड़ा की हिंगोली, नांदेड़ और परभणी सीटों पर मतदान हुआ था। अब तक दो चरणों में यहां की कुल 13 सीटों पर चुनाव संपन्‍न हो चुके हैं।

अयोध्या पीएम मोदी के लिए शुभ, हम फूलों के साथ करेंगे स्वागत

0

अयोध्या पीएम मोदी के लिए शुभ, हम फूलों के साथ करेंगे स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे. लोकसभा चुनाव के बीच वह पहली बार अयोध्या जा रहे हैं. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अयोध्या में पूरे जोर शोर के साथ तैयारी चल रही है. राम मंदिर को जबरदस्त तरीके से सजा दिया गया है. उनके दौरे को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है. शाम करीब 7 बजे पीएम मोदी राम मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे. इसके बाद उनका रोड शो होगा. पीएम मोदी के अयोध्य दौरे से पहले अयोध्या भूमि विवाद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हम उनके आगमन से बहुत खुश हैं और हम चाहते हैं कि वह फिर से प्रधानमंत्री बनें. अंसारी ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अयोध्या में रैली सफल हो. पीएम मोदी के लिए अयोध्या शुभ है. हम फूलों के साथ अयोध्या में उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं.

प्रधानमंत्री पर राम लला की कृपा बनी रहे- सत्येंद्र दास

वहीं, पीएम मोदी के अयोध्या दौरे पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये पहली बार है जब प्रधानमंत्री अयोध्या आ रहे हैं. साथ-साथ चुनाव का भी माहौल है. इस दौरान वो रोड शो करेंगे और राम लला के दर्शन करेंगे. राम लला की कृपा बनी रहे और जिस उद्देश्य से वे यहां आ रहे हैं उसकी पूर्ति हो. सबसे पहले वो दर्शन करेंगे. दर्शन के बाद रोड शो करेंगे. मुख्य द्वार से लेकर गर्भ गृह तक सजावट की गई है.

अयोध्या में 20 मई को मतदान

बता दें कि फैजाबाद के अयोध्या में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान है. प्रधानमंत्री लल्लू सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगे. लल्लू सिंह ने साल 2014 और 2019 में लगातार दो बार जीत हासिल की थी. बीजेपी ने लगातार तीसरी बार उन्हें यहां से मैदान में उतारा है. रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी का मेगा रोड शो होगा. करीब दो किलोमीटर तक का रोड शो होगा. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 20 मई को फैजावाद सहित उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग होगी.

Chhatisgarh ; IPL सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई…

0

IPL 2024: IPL सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई…

IPL 2024 Betting : सटोरियों से जब्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है. सटोरियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध  पंजीबद्ध किया गया है.

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) का खुमार सभी पर छा चुका है, हर ओर आईपीएल की धूम देखने को मिल रही है. वहीं क्रिकेट मैचाें पर सट्‌टा लगाने वाले भी खूब सक्रिय हैं. इस छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आयी है, छत्तीसगढ़ पुलिस की ओर से आईपीएल सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस ने पुणे से 26 सटोरिये गिरफ्तार किए हैं. ये सभी आरोपी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं.

ये सब हुआ जब्त;

सटोरिये पुणे में बैठकर रेड्डी 67, महादेव पैनल 149 एवं लेजर 10 आई.डी. पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टेबाज़ी कर रहे थे. इनके द्वारा 35 से 50 लाख रुपये में एक एक आईडी ली गई थी. इस मामले में 26 सटोरियों के साथ अब तक कुल 34 सटोरिये गिरफ्तार किए गए हैं.

सटोरियों के कब्जे से 11 लैपटॉप (Laptop) 11, 98 मोबाईल फोन (Mobile Phone), एक कैल्कुलेटर, 2 वाईफाई (Wi-Fi) , 3 रजिस्टर, 30 पास बुक (Paas Book), 9 चेक बुक, 81 एटीएम (ATM) तथा 50 सिम कार्ड (Sim Card) जब्त किया गया है.

सटोरियों से जब्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई है. सटोरियों के विरुद्ध थाना गंज में अपराध जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध  पंजीबद्ध किया गया है.

IPL 2024 के दौरान 57 आरोपी गिरफ्तार;

वर्ष 2024 के आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान एंटी क्राइम (Anti Crime Unit) एंड साइबर यूनिट (Cyber Unit) की टीम द्वारा अब तक 09 प्रकरण में कुल 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार आरोपियों में 22 छत्तीसगढ़ के रायपुर से 07, दुर्ग से 06, राजनांदगांव से 03, जांजगीर-चांपा से 02, कोरबा से 02, सूरजपुर से 01 एवं मानपुर मोहला से 01 जबकि मध्य-प्रदेश 03 और 01 उत्तर प्रदेश के निवासी हैं.

छत्तीसगढ़ में 2 दिन ड्राई डे, 48 घंटे तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें!

0

”छत्तीसगढ़ में 2 दिन ड्राई डे, 48 घंटे तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें!”

”राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा क्षेत्रों में ड्राई डे घोषित कर दिया है. दरअसल प्रदेश की 7 सीटों पर 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होना है. इस दौरान मतदान वाले क्षेत्रों में शराब की बिक्री नहीं होगी. छत्तीसगढ़ में 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज का मतदान होगा. प्रदेश की 7 सीट रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में भी वोटिंग होगी. ऐसे में इन क्षेत्रों में 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित कर दिया गया है. यानी कि इन लोकसभा क्षेत्रों में इन 2 दिनों तक शराब ब्रिकी नहीं होगी. राज्य शासन ने ड्राई डे को लेकर आदेश जारी कर दिया है.”

”छत्तीसगढ़ में 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज का मतदान होगा.”

”प्रदेश की 7 सीट रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में भी वोटिंग होगी. ऐसे में इन क्षेत्रों में 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित कर दिया गया है. यानी कि इन लोकसभा क्षेत्रों में इन 2 दिनों तक शराब ब्रिकी नहीं होगी. राज्य शासन ने ड्राई डे को लेकर आदेश जारी कर दिया है.”

”48 घंटे तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें”

”सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में 5 मई को शाम 5 बजे से 7 मई तक वाइन शॉप बंद रहेंगे. इन सभी लोकसभा क्षेत्र के 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले जिले में भी शराब दुकानें को बंद रखा जाएगा. इतना ही नहीं अगर किसी को शराब की दुकान खोलते हुए या गलत तरीके से बेचते हुए पाया गया तो कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है.”

Chhatisgarh : सीएम साय बोले- भाजपा के रहते कभी आरक्षण खत्म नहीं होगा, मुख्यमंत्री ने नवागढ़ में सभा को किया संबोधित…

0

Chhatisgarh : सीएम साय बोले- भाजपा के रहते कभी आरक्षण खत्म नहीं होगा, मुख्यमंत्री ने नवागढ़ में सभा को किया संबोधित…

सीएम ने आगे कहा कि खुद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव सट्टा एप मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जो काम किया है, वो काम कोई भी दूसरी सरकार नहीं कर सकती। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेमेतरा जिले के तीनों विधानसभा साजा, बेमेतरा व नवागढ़ में 7 मई को मतदान होना है।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर से वर्तमान सांसद विजय बघेल चुनावी मैदान में है। इनके प्रचार को लेकर आज शनिवार को सीएम विष्णु देव साय जिले के दौरे पर रहें। उन्होंने जिले के नवागढ़ में जनसभा को दोपहर 1.30 बजे संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस कई तरह के अफवाह फैला रहीं है, जिसमें कहा जा रहा है कि भाजपा की 400 सीट आने पर संविधान को खतरा है, आरक्षण खत्म हो जाएगा। लेकिन, ऐसा कुछ भी नहीं है।

भाजपा के रहते न तो संविधान को खतरा है और न ही एसटी, एससी व ओबीसी आरक्षण खत्म किया जाएगा। प्रदेश के सभी 11 सीट भाजपा जीत रहीं है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के लोगों के साथ छल किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई वादे किए थे, जो 5 साल बाद भी पूरे नहीं हुए। उल्टे भूपेश बघेल के कार्यकाल के दौरान जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। यहीं कारण है कि उनके कई नेता आज जेल में बंद है।

सीएम ने आगे कहा कि खुद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव सट्टा एप मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में जो काम किया है, वो काम कोई भी दूसरी सरकार नहीं कर सकती। उनके कार्यकाल के दौरान राम मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। ऐसे प्रधानमंत्री को फिर से तीसरी बार पीएम बनाना है।
वहीं इस जनसभा के दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा में प्रवेश किए है। इसमें बेमेतरा जिला पंचायत सदस्य प्रजा निवार्णी, मुंगेली के पूर्व विधायक बारमते समेत दर्जनभर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया है। इस जनसभा में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, नवागढ़ विधायक व मंत्री दयालदास बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू समेत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS समेत अन्य की 205 करोड़ रु की संपत्तियां अटैच…

0

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व IAS समेत अन्य की 205 करोड़ रु की संपत्तियां अटैच…

पूछताछ के बाद टुटेजा को 30 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने उन्हें एकबार फिर 4 मई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया। ED ने कहा था कि उनसे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धनशोधन) मामले में ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, रायपुर के महापौर के भाई और कुछ अन्य लोगों की 205 करोड़ रुपए की सम्पत्तियां कुर्क कर ली हैं।

ED की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि कुर्क की गई संपत्तियों में टुटेजा की 15.82 करोड़ रु की 14 संपत्तियां, रायपुर के मेयर और कांग्रेस नेता ऐजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर की 116.16 करोड़ रु की 115 संपत्तियां, विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू की 1.54 करोड़ रु की और अरविंद सिंह से जुड़ी 12.99 करोड़ रुपए की 33 संपत्तियां शामिल हैं।

इनके अलावा भारतीय दूरसंचार सेवा (ITS) के अधिकारी और एक्साइज विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ रु की संपत्ति, त्रिलोक सिंह ढिल्लन की 28.13 करोड़ रु की नौ संपत्तियां, नवीन केडिया के 27.96 करोड़ रु के आभूषण और आशीष सौरभ केडिया/दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की 1.2 करोड़ रु की चल संपत्तियां को कुर्क किया गया है।

ED ने बताया कि अनवर ढेबर कुर्क की गई सम्पत्तियों में रायपुर स्थित होटल वेनिंग्टन कोर्ट भी शामिल है, जो उनकी फर्म ढेबर बिल्डकॉन द्वारा चलाया जा रहा है। इसके अलावा एक व्यवसायिक इमारत ‘अकॉर्ड बिजनेस टॉवर’ भी शामिल है। कुर्क की गई सभी सम्पत्तियों की कुल कीमत 205.49 करोड़ रुपए है।

एक दिन पहले नोएडा से हुई थी व्यवसायी की गिरफ्तारी

इससे पहले गुरुवार 2 मई को इस कथित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में यूपी STF (विशेष कार्य बल) ने नोएडा के एक व्यवसायी विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया था। इस कथित घोटाले की जांच कर रही ईडी के एक उप निदेशक की शिकायत पर पिछले साल जुलाई में ग्रेटर नोएडा के कासना पुलिस थाने में एक FIR दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी में जिन लोगों को आरोपी बनाया गया उनमें IAS अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व उद्योग सचिव अनिल टुटेजा, नेता अनवर ढेबर, IAS अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के पूर्व आयुक्त निरंजन दास, छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव एवं छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (CSMCL) के प्रबंध निदेशक अरुण पति त्रिपाठी और नोएडा के कारोबारी विधु गुप्ता के नाम शामिल है।

कौन है पूर्व IAS टुटेजा?

वर्ष 2003 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी टुटेजा को कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संघीय धनशोधन रोधी एजेंसी ने गिरफ्तार किया था और वर्तमान में वह ईडी की हिरासत में हैं। ईडी ने टुटेजा को शराब सिंडिकेट का सरगना बताया था और कहा था कि इससे 2,100 करोड़ रुपए से अधिक की अपराध की आय अर्जित हुई है।

ईडी ने दावा किया था कि टुटेजा की कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप राज्य के खजाने को भारी नुकसान पहुंचा। टुटेजा पिछले साल सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें आखिरी बार छत्तीसगढ़ के उद्योग और वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। उच्चतम न्यायालय द्वारा आयकर विभाग की शिकायत पर आधारित उसकी पिछली प्राथमिकी को रद्द करने के बाद ईडी ने कथित शराब घोटाले के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग का नया मामला दर्ज किया था।

टुटेजा को 30 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने उन्हें एकबार फिर 4 मई तक के लिए रिमांड पर भेज दिया था। ED ने बताया था कि टुटेजा से हुई पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।

Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली लोकसभा सीट के लिये अपना नामांकन दाखिल किया।

0

Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा पर्चा

कांग्रेस पार्टी ने बड़ा ऐलान करते हुए रायबरेली सीट पर राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं अमेठी सीट पर राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। 7 मई को तीसरे चरण के तहत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। वहीं पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या और कैसरगंज मे भी मतदान होना है। कांग्रेस ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को उतार दिया है। भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को कैसरगंज सीट से उतार दिया है।

सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 से 2024 तक रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि वह अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गई हैं। रायबरेली राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र रहा है। अमेठी और रायबरेली गांधी-नेहरू परिवार के पारंपरिक क्षेत्र माने जाते हैं क्योंकि इस परिवार के सदस्यों ने कई दशकों तक इन सीट का प्रतिनिधित्व किया है। यूपी लोकसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली की सीट बेहद अहम मानी जाती है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश की इन दोनों सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारियां शुरू कर दी थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित किया। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह सोनिया गांधी से हार गए थे। सूत्रों ने बताया कि गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल के अमेठी से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। इस सीट पर राहुल गांधी 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए थे।

Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली लोकसभा सीट के लिये अपना नामांकन दाखिल किया।

श्री गांधी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनकी मां सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहे।

गौरतलब है कि वर्ष 1999 से श्री राहुल गांधी की मां श्रीमती सोनिया गांधी इस सीट का संसद में प्रतिनिधित्व करती रही हैं हालांकि मौजूदा लोकसभा चुनाव में उन्होने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुये चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। श्री राहुल गांधी का रायबरेली में मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश प्रताप सिंह से होगा जिन्होने आज ही अपना नामांकन दाखिल किया है।

Lok Sabha Chunav 2024 LIVE:  KL Sharma ने अमेठी से भरा पर्चा

Lok Sabha Chunav 2024 LIVE:  हाईप्रोफाइल अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। श्री शर्मा ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने आज सुबह ही श्री शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया था हालांकि वह गुरुवार को ही अमेठी आ गये थे और रोड शो की अनुमति भी जिला प्रशासन से ले ली थी मगर कयास लगाये जा रहे थे कि इस सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी और मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी का सामना करेंगे।

आज दोपहर अमेठी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्री शर्मा की जीत के लिये अमेठी की जनता से अपील की। उन्होने नामांकन से पहले कांग्रेस प्रत्याशी के साथ रोड शो किया। उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए।

Lok Sabha Chunav 2024 LIVE: इस सीट के लिए पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

उन्होंने कहा, जैसे बहादुरशाह जफर मुगलिया सल्तनत के आखिरी बादशाह थे। वैसे ही गांधी परिवार के ये अंतिम बादशाह हैं। बता दें कि कांग्रेस ने आज ही ऐलान किया है कि रायबरेली सीट पर राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि 2019 में स्मृति ईरानी के सामने राहुल गांधी को अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था।

Lok Sabha Chunav 2024 LIVE:  राहुल गांधी के नामांकन का कार्यक्रम पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री गांधी सुबह साढ़े दस बजे रायबरेली आयेंगे और दोपहर 12 बजे रायबरेली आंख अस्पताल के निकट गुरु जी का केंद्रीय कार्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, श्रीमती सोनिया गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद रहेंगे।

Lok Sabha Elections 2024 LIVE: राहुल गांधी का आज का शेड्यूल

सुबह 10:20 बजे विशेष विमान से फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग होते हुए जाएंगे भुएमऊ गेस्ट हाउस

दोपहर 12:15 बजे रायबरेली में राहुल गांधी नामांकन। 2:10 पर फुरसतगंज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे राहुल गांधी।

Lok Sabha Elections 2024 LIVE  बतादें कि लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने रायबरेली सीट पर प्रत्याशी का ऐलान किया है। पहले कयास थे कि प्रियंका गांधी इस सीट से मैदान में उतर सकती हैं।

कौन हैं अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा? किशोरी लाल शर्मा गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। वह लंबे समय से रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के तौर पर कामकाज देख रहे थे। वह मूलरूप से लुधियाना के रहने वाले हैं। हालांकि 1983 में उन्होंने राजीव गांधी के साथ अमेठी में कदम रखा था।

Lok Sabha Elections 2024 LIVE: रायबरेली से भी चुनाव लड़ेंगे राहुल गा्ंधी, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

कांग्रेस पार्टी ने बड़ा ऐलान करते हुए अपनी दो हॉट सीटो प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। राहुल गांधी इस बार वायनाड के साथ ही रायबरेली सीट पर भी चुनाव लड़ेंगे। वही अमेठी से राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया गया है। बता दें कि इन दोनों ही सीटों पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है। राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के दिनेश सिंह मैदान में हैं। वहीं अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं। राहुल गांधी को इस सीट पर स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था।

डरो मत, भागो मत राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर पीएम मोदी का पहला अटैक

0

डरो मत, भागो मत राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर पीएम मोदी का पहला अटैक

राहुल गांधी ने अमेठी सीट छोड़ दी है। कांग्रेस ने उन्हें रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है। अमेठी छोड़ने पर भाजपा पार्टी राहुल पर हमलावर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसका मोर्चा संभाल लिया।

राहुल गांधी ने अमेठी सीट छोड़ दी है। कांग्रेस ने उन्हें रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है। अमेठी छोड़ने पर भाजपा पार्टी राहुल पर हमलावर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसका मोर्चा संभाल लिया है। पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”मैंने पहले ही ये बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हार के डर से अपने लिए दूसरी सीट खोज रहे हैं। अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है। ये लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं – डरो मत! मैं भी इन्हें यही कहूंगा- डरो मत! भागो मत!”

पीएम ने आगे कहा, ”कांग्रेस इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है। अब देश भी समझ रहा है कि ये लोग चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रहे हैं, ये सिर्फ देश को बांटने के लिए चुनाव के मैदान का उपयोग कर रहे हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “शायद दुनिया में कोई इंसान कल्पना तक नहीं कर सकता है कि ईश्वर रूपी जनता जनार्दन इतने आशीर्वाद बरसाएं और लगातार बरसाएं… आप भी जानते हैं अगर पद-प्रतिष्ठा की लालसा हो PM पद की लालसा हो तो एक बार इंसान PM की शपथ ले ले फिर उसके जीवन में ऊंचाई को प्राप्त हो ही जाती है, इतिहास में नाम दर्ज हो ही जाता है। लोगों को लगता है कि मोदी जी 2 बार PM रहे दुनिया में इतना नाम हो गया, अरे कभी तो आराम करो। मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। मैं खुद के लिए जीना नहीं चाहता हूं। मैं 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने के लिए निकला हूं।”

राम मंदिर पर पाकिस्तान ने UN में फिर उगला जहर, भारत ने दिया जवाब…

0

राम मंदिर पर पाकिस्तान ने UN में फिर उगला जहर, भारत ने दिया जवाब…

उन्होंने कहा, ‘‘यह झगड़े के बीज बोता है, शत्रुता पैदा करता है और सम्मान एवं सद्भाव के उन सार्वभौमिक मूल्यों को कमजोर करता है जो दुनिया भर में सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का आधार हैं।”

पाकिस्तान का भारत के खिलाफ जहर उगलना लगातार जारी है। पड़ोसी मुल्क ने फिर एकबार संयुक्त राष्ट्र में राम मंदिर का मुद्दा उठाया। हालांकि, इस बार उसे ऐसा जवबा मिला कि बोलती बंद हो गई है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान द्वारा गए बयान को विनाशकारी और हानिकारक बताया । साथ ही पाकिस्तान को तीखा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान का सभी पहलुओं पर सबसे संदिग्ध ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम ने ‘शांति की संस्कृति’ पर महासभा में अपने संबोधन के दौरान कश्मीर, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम और अयोध्या में “राम मंदिर जैसे मामलों का जिक्र करते हुए भारत के खिलाफ लंबी टिप्पणी की थी। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस प्रतिनिधि को सम्मान और कूटनीति के उन केंद्रीय सिद्धांतों का पालन करने के लिए दृढ़ता से प्रोत्साहित करेंगे जिन्हें हमेशा हमारी चर्चाओं का मार्गदर्शन करना चाहिए या फिर क्या उस देश से यह अपेक्षा करना बहुत ज्यादा है जिसका स्वयं सभी पहलुओं पर सबसे संदिग्ध ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ है।’’

कंबोज ने कहा कि आतंकवाद शांति की संस्कृति और सभी धर्मों की उन मूल शिक्षाओं का प्रत्यक्ष विरोधी है, जो करुणा, समझ और सह-अस्तित्व की वकालत करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह झगड़े के बीज बोता है, शत्रुता पैदा करता है और सम्मान एवं सद्भाव के उन सार्वभौमिक मूल्यों को कमजोर करता है जो दुनिया भर में सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का आधार हैं। सदस्य देश यदि वास्तव में शांति की संस्कृति को बढ़ावा देना चाहते हैं और दुनिया को एक एकजुट परिवार के रूप में देखना चाहते हैं तो इसके लिए उनका मिलकर सक्रिय रूप से काम करना आवश्यक है। इस एकजुटता में मेरे देश का दृढ़ विश्वास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गिरजाघरों, मठों, गुरुद्वारों, मस्जिदों, मंदिरों सहित पवित्र स्थलों पर बढ़ते हमलों से हम विशेष रूप से चिंतित हैं।’’ उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्यों के खिलाफ वैश्विक समुदाय को त्वरित और एकजुट होकर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। कंबोज ने यूएनजीए बैठक में कहा कि महात्मा गांधी द्वारा प्रतिपादित अहिंसा का सिद्धांत शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का आधार है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत न केवल हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म का जन्मस्थान है, बल्कि इस्लाम, यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और पारसी धर्म का भी गढ़ है। यह धर्म के आधार पर उत्पीड़न का शिकार हुए लोगों के लिए ऐतिहासिक रूप से शरणस्थली रहा है।’’

कंबोज ने कहा, ‘‘अपनी उल्लेखनीय धार्मिक और भाषाई विविधता के साथ भारत का सांस्कृतिक ताना-बाना सहिष्णुता और सह-अस्तित्व का एक प्रमाण है। दिवाली, ईद,  क्रिसमस और नवरोज जैसे त्यौहार धार्मिक सीमाओं से परे हैं तथा ये विभिन्न समुदायों की साझा खुशियों का जश्न मनाते हैं।’’

भारत ने ‘शांति की संस्कृति पर कार्रवाई के कार्यक्रम और घोषणा का अनुसरण’ प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए बांग्लादेश की सराहना की, जिसे दिल्ली ने ‘‘गर्व से’’ सह-प्रायोजित किया।

मंडी में किसानों ने कंगना रनौत के खिलाफ खोला मोर्चा, पुराने बयानों की दिलाई याद; माफी की मांग

0

मंडी में किसानों ने कंगना रनौत के खिलाफ खोला मोर्चा, पुराने बयानों की दिलाई याद; माफी की मांग

संयोजक हरीश चौहान ने कहा, “कंगना किसानों के वोट कैसे मांग सकती हैं और हमारे समर्थन की उम्मीद कैसे कर सकती हैं? उन्होंने किसान समुदाय का अपमान किया है। उन्हें पहले माफी मांगनी चाहिए।”

किसानों ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कैंडिडेट और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से उनकी कथित अपमानजनक टिपण्णी के लिए माफी की मांग की है। संयुक्त किसान मंच ने गुरुवार को कंगना को कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ चले आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ उनके द्वारा दिए गए कथित बयानों की याद दिलाई है। साथ ही माफी की मांग की है।

एसकेएम संयोजक हरीश चौहान ने कहा, “कंगना किसानों के वोट कैसे मांग सकती हैं और हमारे समर्थन की उम्मीद कैसे कर सकती हैं? उन्होंने किसान समुदाय का अपमान किया है। उन्हें पहले माफी मांगनी चाहिए।”

कंगना ने अपने एक ट्वीट में आरोप लगाया गया था कि “शाहीन बाग दादी” भी कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल हुई थीं। उन्होंने बिलकिस बानो सहित दो बुजुर्ग महिलाओं की तस्वीरों के साथ पोस्ट को रीट्वीट किया और लिखा कि “वही दादी” जो टाइम मैगज़ीन में छपी थीं और 100 रुपये में उपलब्ध थीं। हालांकि, ट्वीटर पर लोंगों ने बताया कि दोनों महिलाएं अलग-अलग हैं तो कंगना ने अपना ट्वीट हटा लिया।

चौहान ने कहा कि राज्य में 70 प्रतिशत मतदाता किसान हैं। पिछले 10 वर्षों के दौरान राज्य के सांसदों द्वारा उनके मुद्दों को कभी नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि एसकेएम मौजूदा चुनावों में उन उम्मीदवारों का समर्थन करेगा जो किसानों के हित की वकालत करेंगे। चौहान ने कहा, “हम मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को समर्थन देंगे क्योंकि वह एसकेएम का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने विधानसभा में हमारे मुद्दे उठाए हैं।”

उन्होंने कहा कि एसकेएम ने पांच सूत्री मांग पत्र तैयार किया है और उन दलों का समर्थन करेगा जो इन मांगों को अपने एजेंडे में शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया है। सेब उद्योग ईरान से सस्ते सेब के आयात के कारण गंभीर संकट में है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मूल्य 50 रुपये प्रति किलोग्राम के बावजूद आयातित सेब 40 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा रहा है, जो कि सेब उद्योग के लिए विनाशकारी है।